दिल्ली

मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बस पलटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 5, 2023, 07:17 AM IST

मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर मनाली टूर के लिए जा रही छात्रों से भरी बस पटल गई। इस हादसे में डीयू के एक छात्र की मौत हो गई। 41 अन्य छात्र घायल हो गए।

Image

डीयू के छात्रों से भरी बस हादसे का शिकार

Photo : ANI

नई दिल्ली: कमला नेहरू कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि बिलासपुर जिला मुख्यालय के निकट जबली में मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को हुई बस हादसे में दिल्ली यूनिवर्सिटी के कमला नेहरू कॉलेज के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। कॉलेज प्राचार्य के मुताबिक कमला नेहरू कॉलेज के छात्रों ने मनाली टूर का आयोजन किया था। प्राचार्य ने कहा कि यह यात्रा कॉलेज द्वारा आयोजित नहीं की गई थी। प्राचार्य के मुताबिक बस में कुल 40 छात्र मौजूद थे। 33 छात्र कमला नेहरू कॉलेज के थे जबकि अन्य दूसरे कॉलेजों के थे।

पुलिस के मुताबिक, हरियाणा से मनाली जा रही टूरिस्ट बस HR 38 AB 0007 मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पर पलट गई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 41 अन्य घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बिलासपुर क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आगे कहा कि 41 घायल लोगों में से एक यात्री की हालत गंभीर है और उसे पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआई) रेफर किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article