LIVE

ताजा खबर : पुतिन ने पीएम मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, शराब घोटाला मामले में AAP सांसद संजय सिंह गिरफ्तार

अमित कुमार मंडलUpdated Oct 4, 2023, 23:45 IST
Follow on Google News
ताजा खबर : पुतिन ने पीएम मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, शराब घोटाला मामले में AAP सांसद  संजय सिंह गिरफ्तार

ताजा खबर : पुतिन ने पीएम मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, शराब घोटाला मामले में AAP सांसद संजय सिंह गिरफ्तार

Taza Khabar: ताजा खबर, 4 अक्टूबर 2023: कथित शराब घोटेले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। 10 घंटे की पूछताद के बाद ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, ईडी ने आज सुबह संजय सिंह के घर पर छापा मारा था वहीं बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का नाम महादेव ऑनलाइन गेमिंग केस में सामने आया है। टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ लगी ताजा जानकारी के अनुसार, ईडी ने रणबीर कपूर को महादेव ऑनलाइन गेमिंग केस में समन भेजा है। एक्टर को ईडी के सामने 6 अक्टूबर को पेश होना है। सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को फेस्टिव सीजन से पहले बड़ा तोहफा दिया है। सरकार की तरफ से इस योजना के लिए सब्सिडी राशि 200 रु से बढ़ा कर 300 रु प्रति एलपीजी सिलेंडर कर दी है वहीं नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव एवं उनके परिवार के सदस्यों को राहत मिली है वहीं, भारतीय जीवन बीमा निगम को इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट से टैक्स नोटिस मिला है। इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट ने 84 करोड़ रुपये के जुर्माने की मांग की है , जानिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें।

OCT 04, 2023 23:45 IST

J&K Firing:आतंकियों ने अनंतनाग में एक छात्र को गोली मारकर घायल कर दिया

अनंतनाग जिले के वत्रिगामा वनिहामा इलाके में बुधवार शाम आतंकवादियों ने एक छात्र को गोली मारकर घायल कर दिया, पढें पूरी खबर
OCT 04, 2023 23:41 IST

'एक बहुत बुद्धिमान व्यक्ति... ', पुतिन ने पीएम मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे

पुतिन ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारे राजनीतिक संबंध बहुत अच्छे हैं। वह बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं और उनके नेतृत्व में भारत विकास में बहुत अच्छी प्रगति कर रहा है। यह बयान जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद सामने आया है, पढें पूरी खबर
OCT 04, 2023 23:16 IST

लक्षद्वीप के राकांपा सांसद मोहम्मद फैजल को लोकसभा से अयोग्य घोषित

हत्या के प्रयास के एक मामले में केरल उच्च न्यायालय द्वारा उनकी याचिका खारिज किए जाने के बाद लक्षद्वीप के राकांपा सांसद मोहम्मद फैजल को लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया।
OCT 04, 2023 22:27 IST

संजय सिंह पर क्या हैं आरोप? ED ने क्यों की गिरफ्तारी?

आम आदमी पार्टी के गठन में संजय सिंह की बड़ी भूमिका मानी जाती है। उन्हें अरविंद केजरीवाल के करीबी नेताओं के रूप में भी गिना जाता है। यही कारण है कि 2018 में पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया, पढ़ें पूरी खबर
OCT 04, 2023 22:26 IST

Delhi Liquor Scam: क्या है दिल्ली का शराब घोटाला?

दिल्ली शराब घोटाले के मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को बुधवार को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है, समझते हैं आखिर क्या है दिल्ली का ये शराब घोटाला, पढ़ें पूरी खबर
OCT 04, 2023 21:34 IST

चंडीगढ़ के सेक्टर 33 में बड़ा हादसा, बूथ की छत गिरने से एक मजदूर की मौत

चंडीगढ़ के सेक्टर 33 में एक हादसा सामने आया है यहां पर यहां के एक बूथ की छत गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, पढ़ें पूरी खबर
OCT 04, 2023 19:22 IST

तकनीकी विवाद के बीच नीरज चोपड़ा ने लगातार दूसरी बार जीता एशियाई खेलों में गोल्ड

भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने हांगझाउ एशियाई खेलों में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। तकनीकी खामी की वजह से उनका पहला थ्रो रिकॉर्ड नहीं हुआ बावजूद इसके वो स्वर्ण पदक जीतने में सफल हुए, पढ़ें पूरी खबर
OCT 04, 2023 17:47 IST

शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह गिरफ्तार

कथित शराब घोटेले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। 10 घंटे की पूछताद के बाद ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, ईडी ने आज सुबह संजय सिंह के घर पर छापा मारा था पढ़ें पूरी खबर
OCT 04, 2023 17:32 IST

क्या है महादेव ऐप, जिसमें फंस गए रणबीर कपूर, ED ने भेज दिया समन

ये पूरा मामला सट्टेबाजी से जुड़ा हुआ है, जिसकी वजह से महादेव ऐप के प्रमोटर विवादों में आए। ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म महादेव बुक ऐप की जांच ईडी और कई राज्यों के पुलिस विभाग कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
OCT 04, 2023 16:55 IST

ED ने भेजा Animal स्टार Ranbir Kapoor को समन

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का नाम महादेव ऑनलाइन गेमिंग केस में सामने आया है। टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ लगी ताजा जानकारी के अनुसार, ईडी ने रणबीर कपूर को महादेव ऑनलाइन गेमिंग केस में समन भेजा है। एक्टर को ईडी के सामने 6 अक्टूबर को पेश होना है, पढ़ें पूरी खबर
OCT 04, 2023 15:37 IST

सरकार ने एलपीजी सब्सिडी बढ़ाई

सरकार ने उज्ज्वला लाभार्थियों के लिये एलपीजी सब्सिडी मौजूदा 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति सिलेंडर की: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर।
OCT 04, 2023 15:34 IST

इन्हें मिला रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार

रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार सूक्ष्म क्वांटम डॉट्स पर काम के लिए वैज्ञानिकों मौंगी बावेंडी, लुईस ब्रूस और एलेक्सी एकिमोव को देने की घोषणा: एपी की रिपोर्ट।
OCT 04, 2023 15:03 IST

टैंकर चालक की पीट-पीटकर हत्या, चार गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर चार लोगों ने 40 वर्षीय एक टैंकर चालक की डंडों एवं लोहे की छड़ से कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टैंकर चालक रामकिशोर बद्रीप्रसाद कुशवाहा ने एक अक्टूबर को आरोपियों द्वारा उसे पीटने और उसके वाहन को नुकसान पहुंचाने की घटना को अपने मोबाइल कैमरे से रिकॉर्ड कर लिया था और इस वीडियो को अपने रिश्तेदार को भेज दिया था, जिसकी मदद से पुलिस आरोपियों का पता लगाने और उन्हें दो दिन बाद गिरफ्तार करने में सफल रही।
OCT 04, 2023 15:33 IST

एचएएल ने वायुसेना को दो सीटों वाला पहला ‘एलसीए तेजस’ सौंपा

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने दो सीटों वाला पहला हल्का लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस, बुधवार को वायुसेना को सौंप दिया। बेंगलुरु स्थित कंपनी के मुख्यालय ने कहा कि दो सीटों वाले इस विमान में वायुसेना की प्रशिक्षण जरूरतों में सहयोग की सारी क्षमताएं हैं और आवश्यकता पड़ने पर यह लड़ाकू की भूमिका भी निभाता है। वायुसेना को ‘एलसीए तेजस’ सौंपे जाने के कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम के दौरान एयर स्टाफ एयर चीफ मार्शल वी. आर. चौधरी एवं अन्य की उपस्थिति में दो सीटों वाले एलसीए विमान का अनावरण किया गया। विमान को निरीक्षण के बाद सेवा (आरएसडी) के लिए सौंपा गया। दो सीटों वाला ‘एलसीए तेजस’ एक हल्का, हर मौसम में बहुआयामी भूमिका निभाने में सक्षम 4.5 श्रेणी का विमान है।
OCT 04, 2023 14:15 IST

रमेश बिधूड़ी मामले में पहली बैठक 10 अक्तूबर को होगी

भाजपा के रमेश बिधूड़ी और बसपा के दानिश अली से जुड़े विवाद मामले में सांसदों की शिकायतों पर लोकसभा की विशेषाधिकार समिति की पहली बैठक 10 अक्टूबर को होगी।
OCT 04, 2023 14:14 IST

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आंतकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर जिले के कुज्जर इलाके में यह मुठभेड़ हुई। कश्मीर क्षेत्र पुलिस ने बताया कि कुलगाम के कुज्जर इलाके में मुठभेड़ जाहै। पुलिस और सुरक्षाबल अपना काम कर रहे हैं।
OCT 04, 2023 14:12 IST

बंगाल स्कूल भर्ती घोटाला : अभिषेक बनर्जी नौ अक्टूबर को तलब

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में अनियमितताओं के आरोपों की जांच के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी से नौ अक्टूबर को उसके अधिकारियों के समक्ष पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि जांच एजेंसी ने अभिषेक की पत्नी रुजिरा को भी 11 अक्टूबर को पूछताछ के लिए तलब किया है। अधिकारी ने बताया कि हमारे अधिकारी स्कूल भर्ती घोटाला मामले में नौ अक्टूबर को अभिषेक से और 11 अक्टूबर को उनकी पत्नी रुजिरा से पूछताछ करेंगे। दोनों से यहां हमारे सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है।
OCT 04, 2023 13:05 IST

LIC को इनकम टैक्स नोटिस

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट से टैक्स नोटिस मिला है। इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट ने 84 करोड़ रुपये के जुर्माने की मांग की है । यह डिमांड तीन साल के आधार पर की गई है। इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट के इस नोटिस के खिलाफ एलआईसी ने भी अपील दायर करने का फैसला किया है। इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट ने 29 सितंबर, 2023 को नोटिस भेजा है। एलआईसी के पास 31 मार्च, 2023 तक 40.81 लाख करोड़ रुपये के लाइफ फंड के साथ 45.50 लाख करोड़ रुपये की परिसंपत्तियां है।
OCT 04, 2023 12:07 IST

लालू यादव, परिवार के सदस्यों को राहत

Land For Jobs Scam: नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू यादव एवं उनके परिवार के सदस्यों को राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को लालू यादव समेत बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री एवं उनकी पत्नी राबड़ी देवी, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एवं राजद सांसद मीसा भारती को जमानत दे दी। ये सभी कोर्ट के समक्ष पेश हुए थे।
OCT 04, 2023 10:17 IST

भारत ने एशियाई खेलों में सर्वाधिक पदक के अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा

भारतीय दल ने बुधवार को हांगझोउ एशियाई खेलों में पदकों के लिहाज से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और पिछले खेलों में 70 पदक के आंकड़े को पीछे छोड़ा। भारत का पदक के लिहाज से पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जकार्ता और पालेमबांग में हुए 2018 एशियाई खेलो में था जिसमें देश ने 16 स्वर्ण, 23 रजत और 31 कांस्य पदक सहित कुल 70 पदक जीते थे। भारत के पैदल चाल खिलाड़ियों मंजू रानी और राम बाबू ने बुधवार को 35 किमी मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता जिससे भारत ने 2018 खेलों में 70 पदक के आंकड़े की बराबरी की।