देश

शराब घोटाले में AAP सांसद संजय सिंह गिरफ्तार, ED ने 10 घंटे की पूछताछ के बाद की कार्रवाई

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Oct 4, 2023, 07:17 PM IST

Sanjay Singh Arrested: कथित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। 10 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

आप सांसद संजय सिंह गिरफ्तार

Photo : BCCL

Sanjay Singh Arrested: दिल्ली के कथित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने अब आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया है। संजय सिंह के घर पर ईडी के अधिकारियों ने आज सुबह छापा मारा था। करीब 10 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, बड़ी संख्या में समर्थक संजय सिंह के घर के बाहर मौजूद हैं और गिरफ्तारी का विरोध करते हुए नारेबाजी कर रहे हैं। बता दें, शराब घोटाले मामले में ईडी की यह दूसरी बड़ी गिरफ्तारी है। इससे पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी ईडी ने गिरफ्तार किया था। आम आदमी पार्टी के यह तीसरे बड़े नेता की गिरफ्तारी है। इससे पहले मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन की भी गिरफ्तारी हो चुकी है।

जल्द केजरीवाल भी होंगे गिरफ्तार- हरीश खुराना

संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेता हरीश खुराना का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बिना अरविंद केजरीवाल के यह घोटाला संभव नहीं है। उन्होंने दावा किया है कि इस शराब घोटाले में जल्द ही केजरीवाल की भी गिरफ्तारी होगी।

ईडी ने जनवरी में जोड़ा था संजय सिंह का नाम

बता दें, ईडी ने इसी साल जनवरी में अपनी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम जोड़ा था, जिसके बाद काफी हंगामा मचा था। संजय सिंह ने दावा किया था कि ईडी ने उनका नाम अपनी चार्जशीट में गलती से जोड़ा था, हालांकि, ईडी ने कहा था कि सिर्फ एक जगह टाइपिंग मिस्टेक में उनका नाम गलत लिखा गया है। बता दें, ईडी की चार्जशीट में संजय सिंह पर 82 लाख रुपये का चंदा लेने का जिक्र है। इसी आरोप में ईडी के अधिकारी बुधवार सुबह संजय सिंह के घर पहुंचे थे। ईडी ने उनके घर से कई दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह