Ranbir Kapoor Online Gaming Case: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का नाम महादेव ऑनलाइन गेमिंग केस (Mahadev Online Gaming Case) संग जुड़ गया है। खबरों की मानें तो एक्टर रणबीर कपूर को महादेव ऑनलाइन गेमिंग केस के मामले में ईडी की तरफ से समन भेजा गया है। एक्टर रणबीर कपूर को 6 अक्टूबर के दिन ईडी के सामने पेश होना पड़ेगा और ईडी के सवालों के जवाब देने होंगे। खबरों की मानें तो महादेव ऑनलाइन गेमिंग घोटाला 250 करोड़ रुपये का है। ईडी रणबीर कपूर से इस मामले में पूछताछ करके मनी ट्रेल को लेकर जानकारी हासिल करने की कोशिश करेगी। रणबीर कपूर इस मामले में विटनेस के रूप में पेश होंगे और ईडी के सवालों का जवाब देंगे।
जल्द ही Animal में दिखाई देंगे Ranbir Kapoor
बॉलीवुड कलाकार रणबीर कपूर जल्द ही डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा की अपकमिंग फिल्म एनिमल (Animal) में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्माण टी-सीरीज ने किया है। फिल्म एनिमल का टीजर कुछ दिन पहले ही दर्शकों के सामने आया था, जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। दर्शक रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का इंतजार कर रहे हैं।
सुबह ही दिखे थे बेटी राहा के साथ
अभिनेता रणबीर कपूर सुबह-सुबह बेटी राहा को गोद में लिए दिखाई दिए थे। रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा को मीडिया से छुपाकर रखते हैं लेकिन इस दफा वो अपनी बेटी को मीडिया के कैमरों से बचा नहीं पाए। मीडिया ने राहा और रणबीर की तस्वीरें कैमरे में कैद की, जो इस वक्त इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही हैं।
