देश

J&K Firing:आतंकियों ने अनंतनाग में एक छात्र को गोली मारकर घायल कर दिया

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 4, 2023, 11:17 PM IST

Terrorists Open Fire: अनंतनाग जिले के वत्रिगामा वनिहामा इलाके में बुधवार शाम आतंकवादियों ने एक छात्र को गोली मारकर घायल कर दिया।

Image

आतंकवादियों ने एक छात्र को गोली मारकर घायल कर दिया

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के वत्रिगामा वनिहामा इलाके में बुधवार शाम आतंकवादियों ने एक छात्र को गोली मारकर घायल कर दिया, पुलिस ने कहा। एक पुलिस प्रवक्ता ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आतंकवादियों ने वानिहामा निवासी साहिल बशीर नामक युवक पर गोलीबारी की।

उन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। प्रवक्ता ने बताया कि घटना के तुरंत बाद हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई।

घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है इलाके की घेराबंदी कर दी गई,आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

वहीं बुधवार को ही जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर जिले के कुज्जर इलाके में यह मुठभेड़ हुई।कश्मीर क्षेत्र पुलिस ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया, ''कुलगाम के कुज्जर इलाके में मुठभेड़ जारी है, पुलिस और सुरक्षाबल अपना काम कर रहे हैं।'

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article