स्पोर्ट्स

Neeraj Chopra Asian Games 2023: तकनीकी विवाद के बीच नीरज चोपड़ा ने लगातार दूसरी बार जीता एशियाई खेलों में गोल्ड, जेना ने जीता सिल्वर

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Oct 4, 2023, 06:13 PM IST

Neeraj Chopra Asian Games 2023 Javelin Throw: भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने हांगझाउ एशियाई खेलों में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। तकनीकी खामी की वजह से उनका पहला थ्रो रिकॉर्ड नहीं हुआ बावजूद इसके वो स्वर्ण पदक जीतने में सफल हुए।

Image

नीरज चोपड़ा एशियाई खेल 2023

Neeraj Chopra Asian Games 2023 Javelin Throw Medal Tally: भारत के स्टार एथलीट और विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा ने हांगझाउ एशियाई खेलों में जैवलिन में स्वर्ण पदक 88.88 मीटर दूरी तक भाला फेंककर अपने नाम किया। भारत के किशोर कुमार जेना 86.77 मीटर दूरी के साथ दूसरे पायदान पर रहे और सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। तीसरे स्थान पर जापान के खिलाड़ी रहे।

नीरज ने पहले प्रयास में 82.30 मीटर दूरी तक भालाफेंका। दुर्भाग्यवश उनका पहला प्रयास काउंट नहीं हुआ जो कि 82.30 से कई मीटर ज्यादा था। ऐसे में नीरज को दोबारा भाला फेंकना पड़ा। इसके बाद नीरज चोपड़ा ने अपने दोबारा फेंके पहले प्रयास में 82.30 मीटर दूरी तक भाला फेंका। दूसरे प्रयास में नीरज ने 84.49 मीटर हासिल की और गोल्ड पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली।

किशोर जेना ने दी नीरज को कड़ी चुनौती

लेकिन भारत के किशोर जेना अपने तीसरे प्रयास में 86.77 मीटर दूर भालाफेंककर पहले पायदान पर पहुंच गए। इसके बाद नीरज चोपड़ा ने चौथे प्रयास में अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो 88.88 मीटर का फेंका और दोबारा पहले पायदान पर कब्जा कर लिया। नीरज का पांचवां प्रयास 80.80 मीटर का रहा। आखिरी प्रयास वो फाउल कर बैठे। इसके बाद जेना ने 87.54 मीटर तक भाला फेंककर अपने प्रदर्शन में सुधार किया लेकिन नीरज को पीछे नहीं छोड़ सके। वो दूसरे स्थान पर रहे और भारत ने गोल्ड और सिल्वर दोनों अपने नाम किए।

नीरज ने तोड़ा अपना जकार्ता वाल रिकॉर्ड

साल 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने 88.06 मीटर दूरी तक भालाफेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। नीरज हांगझाउ में उस दूरी को भी पार करने में सफल रहे। उन्होंने 0.82 मीटर ज्यादा दूर भालाफेंककर इस बार गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। यह नीरज का इस सीजन का मौजूदा सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 89.15 मीटर का एशियाई खेलों का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए।

नीरज का पहला थ्रो नहीं हुआ रिकॉर्ड

नीरज चोपड़ा ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए पहले प्रयास में लंबी दूरी तक भाला फेंका। जो कि रिकॉर्ड किए गए पहले पहले प्रयास से 4-5 मीटर ज्यादा था। पाकिस्तान के शाहबाज नदीम के एशियाई खेलों से नाम वापस लेने से नीरज के लिए लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने की राह आसान हो गई है।

विवादों के बीच हुआ मुकाबला

नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने की राह में एक विवाद भी हुआ। नीरज ने अपने पहले प्रयास में जो दूरी हासिल की। वो दूरी रिकॉर्ड नहीं हो सकी। ऐसे में लंबे समय तक खेल रुका रहा। मामले के निपटाने में लंबा वक्त लगा। नीरज चोपड़ा के बाद भारत के अन्य खिलाड़ी किशोर कुमार अपनी बारी का इंतजार करते रहे। नीरज लगातार रेफरी से चर्चा करते रहे और बाद में फैसला नहीं हुआ तो नीरज ने एक बार फिर थ्रो फेंका और दोबारा शुरुआत की। भारत के अन्य खिलाड़ी किशोर जेना का दूसरा थ्रो बी विवादों में फंस गया। जिसे पहले रेफरी ने फाउल दिया बाद में अपील के बाद उसे रिवर्स कर दिया गया।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article