देश

आज की ताजा खबर, 31 दिसंबर, 2022 Updates: उत्तराखंड के जंगल में मिला PAK झंडा; RSS मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी!

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 31, 2022, 11:19 PM IST

आज की ताजा खबर 31 दिसंबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News, Hindi Samachar Today Updates: पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक स्वप्न मजूमदार ने शनिवार को कथित तौर पर धमकी दी कि अगर उनके बनगांव दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के एक पुलिस थाने के अधिकारियों ने ‘‘अपना रवैया नहीं बदला’’ तो वह थाने में आग लगा देंगे।

Image

पढ़ें आज की ताजा खबर

आज की ताजा खबर 31 दिसंबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News, Hindi Samachar Today Updates: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के एक जंगल में हल्के हरे रंग के गुब्बारों में लिपटा एक पाकिस्तानी झंडा और दो बैनर पाए जाने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अर्पण यदुवंशी ने बताया कि एक बैनर उर्दू में है जबकि एक अन्य पर बड़े-बड़े अक्षरों में ‘एलबीए’ लिखा है जो ‘‘कैबिनेट लाहौर बार एसोसिएशन’’ के लिए है। उन्होंने कहा कि गुब्बारों से बंधा झंडा और बैनर शुक्रवार को तुल्याड़ा गांव के पास जंगल में मिले।

इस बीच, महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय पर शनिवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई जब एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे बम से उड़ा देने की धमकी दी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), जोन तीन, गोरख भामरे ने कहा, ‘‘पुलिस नियंत्रण कक्ष में दोपहर एक बजे एक फोन आया। एक व्यक्ति ने महल इलाके में आरएसएस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी।’’

वहीं, भयंकर सड़क हादसे का शिकार हुए क्रिकेटर ऋषभ पंत से मुलाकात करने के बाद डीडीसीए के निदेशक श्याम शर्मा ने शनिवार को उत्तराखंड के देहरादून में मीडिया को बताया कि पंत ठीक हैं और खुश हैं। अभी हम लोग शिफ्ट नहीं कर रहे हैं वो यहीं रहेंगे। उनको दर्द थोड़ा है लेकिन वो स्माइल कर रहे हैं और अच्छे से बात कर रहे हैं। पढ़ें आज की ताजा खबर

Karnataka में Amit Shah का बड़ा दांव! बोले- BJP अकेले लड़ेगी चुनाव; सिद्दारमैया ने बताया 'सियासी सौदागर'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिण भारतीय सूबे कर्नाटक में होने वाले साल 2023 के चुनावों से ठीक पहले केएस ईश्वरप्पा और रमेश जारकीहोली सरीखे असंतुष्ट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों को समायोजित करने के लिए बहुप्रतीक्षित राज्य सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को शनिवार (31 दिसंबर, 2022) को हरी झंडी दे दी। उन्होंने अप्रैल-मई में होने वाले कर्नाटक में 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले जरूरी जमीनी स्तर की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए कर्नाटक में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता भी की। इस बीच मुख्यमंत्री बसवराज...पढ़ें, पूरी खबर।

India से पहले 2023 ने यहां दे दी दस्तक, दुल्हन जैसे सजे शहर में दिवाली जैसा जश्न, पर सबसे पहले कहां मना Happy New Year

हिंदुस्तान से पहले साल 2023 ने न्यूजीलैंड में दस्तक दे दी। ऑकलैंड शहर इस दौरान दुल्हन सरीखा रोशनी से सजा नजर आया और वहां दिवाली जैसा जश्न मना। सेंट्रल ऑकलैंड में स्काई टावर के आसपास धूम-धाम से पटाखे फोड़े गए और मनमोहक आतिशबाजी हुई। इस दौरान कभी नीले तो कभी लाल रंग...पढ़ें, पूरी खबर।

मैं BJP को अपना गुरु मानता हूं, वे मुझे रास्ता दिखा रहे हैं, RSS के लोगों को देना चाहता हूं धन्यवाद: राहुल गांधी

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) को लेकर मीडिया से बात की और इस दौरान BJP पर भी निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा, 'जब मैंने इस यात्रा को शुरू किया, तो मैंने इसे कन्याकुमारी से कश्मीर (Kashmir) तक की सामान्य यात्रा के रूप में लिया। धीरे-धीरे हम समझ गए कि इस यात्रा में एक आवाज और भावनाएं हैं। मैं बीजेपी और RSS के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं, क्योंकि वे जितना अधिक हमें निशाना बनाते हैं, यह किसी न किसी तरह से हमारी मदद करता है।' पढ़ें पूरी खबर

जा रहे हैं मनाली और शिमला, तो भूल कर न करें ये गलती; वरना आधे रास्ते में पछताना पड़ेगा

New Year 2023 Celebration: अगर आप नए साल का जश्न मनाने के लिए हिमाचल(Himachal) जा रहे हैं, वो भी शिमला (Shimla) और मनाली (Manali) आपकी लिस्ट में शामिल हैं तो संभल जाइए, कहीं ऐसा न हो कि आप नए साल का जश्न मनाने के लिए जा रहे हों और आप आधे रास्ते जाकर पछताने लगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इन शहरों की ओर जाने वाली सड़कों पर सैकड़ों गाड़ियों की कतार लगी है। होटल फुल हो चुके हैं और पार्किंग के लिए जगह नहीं है। पढ़ें पूरी खबर

सड़क दुर्घटना में घायल ऋषभ पंत की कब होगी मैदान में वापसी, ठीक होने में लगेगा कितना वक्त?

भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार को रुड़की के पास सड़क दुर्घटना में बूरी तरह घायल हो गए। उनका ईलाज फिलहाल देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। जांचों का दौर जारी है। ऐसे में माथे पर दो लगा कट के निशान आए थे जिसकी प्लास्टिक सर्जरी डॉक्टरों ने कर दी है। लेकिन घुटने, पीठ और कलाई में लगी चोट की गंभीरता का आकलन किया जा रहा है। शुक्रवार को ब्रेन और रीढ़ की हड्डी का एमआरआई किया गया था जिसकी रिपोर्ट सामान्य आई है। पढ़ें पूरी खबर

मध्य प्रदेश चुनाव में स्वीप करेगी कांग्रेस, BJP दिखाई नहीं देगी, राहुल गांधी बोले- मैं इसकी गारंटी देता हूं

भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) पर चल रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) दिल्ली में कुछ दिनों के विश्राम के लिए रूके हुए हैं। इसी दौरान वर्ष 2022 के आखिरी दिन मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं यह लिखकर दे सकता हूं कि मध्य प्रदेश चुनाव (Madhya Pradesh election) में कांग्रेस स्वीप करने जा रही है। बीजेपी कहीं नजर नहीं आएगी। मैं आपको इसकी गारंटी दे सकता हूं। मध्य प्रदेश का हर व्यक्ति जानता है कि बीजेपी ने पैसे से अपनी सरकार बनाई है। पढ़ें पूरी खबर

फूंक-फूंक कर रखना होगा कदम: PM मोदी की मां के निधन पर भावुक हुए मुनव्वर राणा

पीएम मोदी की मां हीराबेन (PM modi Mother) के निधन पर मशहूर शायर मुनव्वर राणा (Munawwar Rana) भावुक दिखे। उन्होंने अपनी शायरी के माध्यम से पीएम मोदी के लिए शोक संदेश भेजा। उन्होंने कहा कि अब पीएम मोदी को फूंक-फूंक कर कदम रखना होगा, क्योंकि उन्हें बचाने वाली मां अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। पढ़ें पूरी खबर

Jammu Kashmir: आतंकी के घर पर चला बुलडोजर, हिज्बुल का कमांडर है गुलाम नबी खान

Srinagar News: दक्षिण कश्मीर (Jammu Kashmir) के अनंतनाग जिले (Anantnag) में प्रशासन ने आतंकवादी (Terrorist) के घऱ पर बड़ा एक्शन लेते हुए बुलडोजर (Bulldozer) चला दिया है। अधिकारियों ने शनिवार सुबह हिज़्ब-उल-मुजाहिदीन (Hizb ul Mujahdeen) आतंकवादी कमांडर के आवासीय घर की एक परिसर की दीवार को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने अनंतनाग के लिवर गांव में एक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में विध्वंस अभियान चलाया। बुलडोजर ने हिज़्ब कमांडर ग़ुलाम नबी ख़ान के अहाते की दीवार को पूरी तरह से गिरा दिया। अधिकारियों ने बताया कि यह अतिक्रमित सरकारी ज़मीन पर बनाया गया था। पढ़ें पूरी खबर

बच्चे के साथ स्कूल में हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में बांध दिया धागा; दर्द से तड़पता रहा मासूम

दिल्ली (Delhi)के एक स्कूल से हैवानियत वाला मामला सामने आया है। जहां दूसरी क्लास में पढ़ने वाले छात्र के साथ सीनियर छात्रों ने हैवानियत की है। मासूम के प्राइवेट पार्ट पर सीनियर छात्रों ने रेशम का धागा बांध दिया, जिससे छात्र को दर्द होने लगा, लेकिन वो डर के मारे स्कूल में इसके बारे में शिकायत भी नहीं पाया। पढ़ें पूरी खबर

Delhi: प्रीत विहार में जिम मालिक की हत्या, ऑफिस में घुसकर बरसाई गोलियां तो थर्रा उठा पूरा इलाका

New Delhi: पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में शुक्रवार शाम एक जिम (Gym) मालिक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के मुताबिक, घटना शाम करीब साढ़े सात बजे की है। मृतक की पहचान महेंद्र अग्रवाल के रूप में हुई है। हमलावरों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक महेंद्र अग्रवाल एनर्जी जिम और स्पा नाम से राजधानी में कई सेंटर संचालित करते हैं। पढ़ें पूरी खबर

50 विधायक उनकी नाक के नीचे से ले उड़ा- फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा कि वो उनकी नाक के नीचे से 50 विधायक ले उड़े। महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के समापन के बाद एक प्रेस कांफ्रेस में बोलते हुए फडणवीस ने कहा- "हम 32 वर्षीय व्यक्ति (आदित्य ठाकरे) से नहीं डरते हैं और यहां तक कि उनके पिता (उद्धव ठाकरे) से भी नहीं। हम उनकी नाक के नीचे 50 विधायकों को उड़े। वे कह रहे थे कि मुंबई जल जाएगी। माचिस की तीली नहीं जली।" पढ़ें पूरी खबर

Gujarat: नवसारी में चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, कार से हुई भिडंत में 9 की मौत

Gujarat Road Accident: गुजरात के नवसारी (Navsari) में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार और बस के बीच हुई टक्कर में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें नजदीकी Hospital में भर्ती कराया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर हुए हादसे में घायल कुल 11 लोगों को नवसारी के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, 17 लोगों को इलाज के लिए वलसाड के डॉक्टर हाउस में स्थानांतरित कर दिया गया और एक अन्य घायल को इलाज के लिए सूरत सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर

ड्रोन भेजने पर तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने दागीं तीन मिसाइल

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरियाई हवाई क्षेत्र में कथित रूप से ड्रोन भेजने कारण बढ़े तनाव के बीच शनिवार को अपने पूर्वी जलक्षेत्र की ओर कम दूरी की तीन बैलिस्टिक मिसाइल दागीं। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि उनके देश की सेना ने शनिवार सुबह उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के दक्षिणी इलाके से तीन मिसाइल प्रक्षेपण का पता लगाया है। उन्होंने बताया कि मिसाइल प्रक्षेपण के बाद दक्षिण कोरिया ने सतर्कता बढ़ा दी है और वह अमेरिका से निकट समन्वय के साथ हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

अमेरिका में क्रिसमस के दिन हुए कार हादसे में भारतीय मूल के बच्चे की मौत

अमेरिका के नेवादा में क्रिसमस पर हुए एक कार हादसे में भारतीय मूल के दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। ‘लास वेगास रिव्यू जर्नल’ अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक, कैलिफोर्निया के इर्विन निवासी आरव मुथयाला की कार हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई।

अमित शाह पांच जनवरी को त्रिपुरा में भाजपा की ‘रथयात्रा' को हरी झंडी दिखाएंगे

अगले साल होने वाले त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पांच जनवरी को राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘रथ यात्रा’ को हरी झंडी दिखाएंगे। पार्टी के एक नेता ने बताया कि इस आठ दिवसीय यात्रा को उत्तर त्रिपुरा जिले के धर्मानगर से रवाना किया जाएगा।

दिल्ली में कोविड-19 के नौ नये मामले

दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के नौ नये मामले आए और संक्रमण दर 0.22 प्रतिशत दर्ज की गयी। यहां शहर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 संक्रमण से अभी किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गयी है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 11 नये मामले आए थे और संक्रमण दर 0.29 प्रतिशत दर्ज की गयी थी। शहर में बुधवार को कोरोना वायरस के 13 मामले आए, जबकि संक्रमण दर 0.33 प्रतिशत दर्ज की गयी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article