केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिण भारतीय सूबे कर्नाटक में होने वाले साल 2023 के चुनावों से ठीक पहले केएस ईश्वरप्पा और रमेश जारकीहोली सरीखे असंतुष्ट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों को समायोजित करने के लिए बहुप्रतीक्षित राज्य सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को शनिवार (31 दिसंबर, 2022) को हरी झंडी दे दी। उन्होंने अप्रैल-मई में होने वाले कर्नाटक में 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले जरूरी जमीनी स्तर की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए कर्नाटक में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता भी की। इस बीच मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र, भाजपा महासचिव और राज्य प्रभारी अरुण सिंह, राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष और राष्ट्रीय सचिव सीटी रवि जैसे पार्टी के अन्य नेता रहे।
देश
Karnataka में Amit Shah का बड़ा दांव! बोले- BJP अकेले लड़ेगी चुनाव; सिद्दारमैया ने बताया 'सियासी सौदागर'
- Compiled by: अभिषेक गुप्ता
- Updated Dec 31, 2022, 07:35 PM IST
साल 2022 में कर्नाटक में सांप्रदायिक घटनाएं, विभाजनकारी मुद्दे और अंतरराज्यीय विवाद चर्चा का विषय बने। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने में केवल चार महीने बाकी हैं। ऐसे में सांप्रदायिक हत्या, हिजाब, हलाल, अजान, पाठ्यपुस्तक सामग्री, ‘लव जिहाद’ जैसे मुद्दों पर विवाद के बीच राजनीति अधिकतर समय लोगों के बीच विमर्श का केंद्र बनी रही।
कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्माई से शनिवार को बेंगलुरू में एक कार्यक्रम के दौरान बात करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।
Photo : IANS
