देश

50 विधायक उनकी नाक के नीचे से ले उड़ा- फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 31, 2022, 09:35 AM IST

महाराष्ट्र में जबसे शिवसेना टूटी है, तब से उद्धव ठाकरे देवेंद्र फडणवीस पर सीधे हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। उधर फडणवीस भी सीधे ठाकरे परिवार को घेर रहे हैं। इसी बीच आदित्य ठाकरे को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। शिवसेना अब आदित्य ठाकरे को ही आगे करते हुए दिख रही है।

Image

देवेंद्र फडणवीस ने ठाकरे परिवार पर बोला हल्ला

Photo : BCCL

शिवसेना भले ही टूट चुकी है, एकनाथ शिंदे, भाजपा के साथ जाकर सीएम बन चुके हैं, लेकिन राजनीतिक वार पलटवार कम नहीं होता दिख रहा है। एमवीए सरकार के जाने के बाद से इन हमलों में और तेजी देखी गई है। अब देवेंद्र फडणवीस ने ऐसी बात बोल दी है, जिससे उद्धव ठाकरे और भड़क सकते हैं।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा कि वो उनकी नाक के नीचे से 50 विधायक ले उड़े। महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के समापन के बाद एक प्रेस कांफ्रेस में बोलते हुए फडणवीस ने कहा- "हम 32 वर्षीय व्यक्ति (आदित्य ठाकरे) से नहीं डरते हैं और यहां तक कि उनके पिता (उद्धव ठाकरे) से भी नहीं। हम उनकी नाक के नीचे 50 विधायकों को उड़े। वे कह रहे थे कि मुंबई जल जाएगी। माचिस की तीली नहीं जली।"

भाजपा नेता आदित्य ठाकरे के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे। दरअसल उद्धव ठाकरे ने कहा था कि राज्य सरकार एक 32 साल की उम्र वाले लड़के से डर गई है, इसलिए उन्हें निशाना बना रही है।

बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी और शिवसेना गठबंधन में चुनाव लड़ी थी, चुनाव के बाद सीएम पोस्ट पर विवाद हुआ और उद्धव ठाकरे, कांग्रेस एनसीपी के साथ गठबंधन करके सीएम बन गए। कुछ महीनों बाद शिवसेना को एकनाथ शिंदे ने तोड़ दिया और बीजेपी के साथ मिलकर सीएम बन गए। शिवसेना को तोड़ने का आरोप बीजेपी पर लगते रहा है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article