क्राइम

बच्चे के साथ स्कूल में हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में बांध दिया धागा; दर्द से तड़पता रहा मासूम

  • Reported by: मोहित ओमEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 31, 2022, 11:10 AM IST

पुलिस को इस घटना की जानकारी अस्पताल से तब हुई जब बच्चे के पिता उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। दरअसल, अस्पताल से पीसीआर कॉल पर किसी ने पुलिस को सूचना दी कि यहां एक 8 साल के बच्चे को इलाज के लिए लाया गया है, जिसके प्राइवेट पार्ट पर स्कूल के सीनियर छात्रों ने नायलॉन के धागे से बांध दिया है।

Image

दिल्ली में बच्चे के साथ हैवानियत (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : BCCL

दिल्ली (Delhi)के एक स्कूल से हैवानियत वाला मामला सामने आया है। जहां दूसरी क्लास में पढ़ने वाले छात्र के साथ सीनियर छात्रों ने हैवानियत की है। मासूम के प्राइवेट पार्ट पर सीनियर छात्रों ने रेशम का धागा बांध दिया, जिससे छात्र को दर्द होने लगा, लेकिन वो डर के मारे स्कूल में इसके बारे में शिकायत भी नहीं पाया।

घटना दक्षिणी दिल्ली के किदवई नगर के एनडीएमसी स्कूल की है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक स्कूल के कुछ छात्रों ने मिलकर दूसरी कक्षा में पड़ने वाले 8 साल के छात्र के प्राइवेट पार्ट को नायलॉन के धागे से बांध दिया था। इस घटना की जानकारी 28 दिसंबर को परिवार वालों को तब हुई, जब वो बच्चे को नहलाने के लिए ले गए। जहां उन्हें बच्चे के प्राइवेट पार्ट पर धागा बंधा मिला। बच्चे का मेडिकल कराया गया है, बच्चे की हालत ठीक है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि वह बच्चे को लेकर स्कूल गई थी, ताकि जिन बच्चों ने यह हरकत की है, उनकी पहचान हो सके और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, लेकिन बच्चा किसी को नहीं पहचान सका। दक्षिणी दिल्ली पुलिस आज फिर बच्चे को लेकर स्कूल जाएगी और कोशिश करेगी कि आरोपी छात्रों की पहचान हो सके ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

पुलिस को इस घटना की जानकारी अस्पताल से उस वक्त चली जब बच्चे के पिता उसे अस्पताल ले गए थे। दरअसल, अस्पताल से पीसीआर कॉल पर किसी ने पुलिस को सूचना दी कि यहां एक 8 साल के बच्चे को इलाज के लिए लाया गया है, जिसके प्राइवेट पार्ट पर स्कूल के सीनियर छात्रों ने नायलॉन के धागे से बांध दिया है।

मोहित ओम
मोहित ओमauthor

जनमानस की खबर को पाठकों तक पहुंचाना ही एकमात्र लक्ष्य। एक दशक से ज्यादा पत्रकारिता का अनुभव। अपराध के पीछे की साजिश को बेपर्दा करने वाली हर खबर पर पैनी निगाह रखता हूँ।

और पढ़ें
End of Article