देश

Jammu Kashmir: आतंकी के घर पर चला बुलडोजर, हिज्बुल का कमांडर है गुलाम नबी खान

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 31, 2022, 11:17 AM IST

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी गुलाम नबी खान के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। Hizbul का कमांडर आतंकी गुलाम नबी खान ने घर के बाहर अवैध कब्जा करते हुए दीवार का निर्माण करवा दिया था।

Image

आतंकी के घर पर चला बुलडोजर

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से बड़ी खबर, आतंकी गुलाम नबी खान पर कार्रवाई
  • आतंकी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर,हिज्बुल का कमांडर है गुलाम नबी खान
  • सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था, प्रशासन ने आतंकी के घर की दीवार को गिरा दिया

Srinagar News: दक्षिण कश्मीर (Jammu Kashmir) के अनंतनाग जिले (Anantnag) में प्रशासन ने आतंकवादी (Terrorist) के घऱ पर बड़ा एक्शन लेते हुए बुलडोजर (Bulldozer) चला दिया है। अधिकारियों ने शनिवार सुबह हिज़्ब-उल-मुजाहिदीन (Hizb ul Mujahdeen) आतंकवादी कमांडर के आवासीय घर की एक परिसर की दीवार को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने अनंतनाग के लिवर गांव में एक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में विध्वंस अभियान चलाया। बुलडोजर ने हिज़्ब कमांडर ग़ुलाम नबी ख़ान के अहाते की दीवार को पूरी तरह से गिरा दिया। अधिकारियों ने बताया कि यह अतिक्रमित सरकारी ज़मीन पर बनाया गया था।

PoK में रह रहा है गुलाम

गुलाम नबी खान उर्फ आमिर खान उर्फ सैफुल्ला खालिद हिज्ब-उल-मुजाहिदीन का ऑपरेशनल कमांडर है और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) से ऑपरेट कर रहा है। यूएपीए के तहत गृह मंत्रालय द्वारा आतंकवादी नामित खान 90 के दशक के दौरान पीओके चले गया था और तब से काम कर रहा है। अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय पंचायत द्वारा आतंकी कमांडर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। अधिकारियों ने सरकारी जमीन पर कब्जा करने के लिए हिज्बुल कमांडर के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की है।

कुर्क हो चुकी है संपत्ति

2014 में प्रवर्तन निदेशालय ने लीवर पहलगाम में उनकी 12 कनाल कृषि भूमि को कुर्क कर लिया। कुछ हफ्ते पहले, जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों ने पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद कमांडर आशिक नीग्रो के आवासीय घर को भी ध्वस्त कर दिया था। जब कश्मीर में जैश के लिए काम कर रहा था तब नीग्रो ने राज्य की जमीन पर घर का निर्माण किया था। 2018-19 में, आशिक नीग्रो पीओके में चला गया और वहां से काम कर रहा है। नीग्रो पुलवामा हमले में भी शामिल है जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article