देश

फूंक-फूंक कर रखना होगा कदम: PM मोदी की मां के निधन पर भावुक हुए मुनव्वर राणा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 31, 2022, 12:04 PM IST

पीएम मोदी की मां हीरीबेन का निधन शुक्रवार को हो गया था। उससे दो दिन पहले ही हीराबेन की तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पहले उनकी तबीयत में सुधार हुआ फिर स्थिति बिगड़ गई। पीएम मोदी उनके अंतिम संस्कार के बाद तुरंत सरकारी कार्य में जुट गए थे।

पीएम मोदी की मां हीराबेन (PM modi Mother) के निधन पर मशहूर शायर मुनव्वर राणा (Munawwar Rana) भावुक दिखे। उन्होंने अपनी शायरी के माध्यम से पीएम मोदी के लिए शोक संदेश भेजा। उन्होंने कहा कि अब पीएम मोदी को फूंक-फूंक कर कदम रखना होगा, क्योंकि उन्हें बचाने वाली मां अब इस दुनिया में नहीं रही हैं।

शायर मुनव्वर राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। आजतक के अनुसार उन्होंने कहा कि मां कभी नहीं मरती, वो हमारे अंदर जिंदा ही रहती हैं। उनका आशीर्वाद हमेशा साथ रहता है।

पीएम मोदी को सांत्वना देते हुए हुए मुनव्वर राणा ने कहा- "मां जिंदा रहे या न रहे, मां हमेशा जिंदा रहती है, मेरा एक शेर है- जब भी कश्ती, सैलाब में आ जाती है, मां दुआ करती हुई ख्वाब में आ जाती है। अब यही कहा जा सकता है कि अब मोदी जी को हर कदम फूंक-फूंक कर रखना पड़ेगा, इसलिए कि अब तो वो मां भी नहीं रही जिसकी दुआएं उन्हें बचा लेती थीं।"

इस दौरान मुनव्वर राणा ने पीएम मोदी के साथ के रिश्ते को याद करते हुए कहा कि जब उनकी मां का निधन हुआ था, तब वो इतने मशहूर नहीं थे, उस समय भी पीएम मोदी ने उनके लिए शोक संदेश भेजा था। उसके बाद जब उनसे मुलाकात हुई तो उन्होंने अपनी मां के ऊपर लिखी गई किताब को भेंट किया था, तब पीएम मोदी ने कहा था कि उन्होंने वो किताब काफी पहले पढ़ ली है।

इस दौरान मुनव्वर राणा कई बार भावुक दिखे। उन्होंने कहा कि आज भी जब तबीयत खराब होती है तब हम अल्लाह को नहीं पुकारते हैं, मां-मां पुकारते हैं। मां ही सबकुछ होती है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article