LIVE
ताजा खबर : Taza Khabar, 28 मई 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
ताजा खबर : Taza Khabar, 28 मई 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
New Parliament Building Inauguration Updates:
MAY 28, 2023 23:24 IST
आज की ताजा खबर 28 मई 2023 LIVE: पटना में 12 जून को होगी विपक्ष की बड़ी बैठक
बिहार की सियासत की चर्चा इन दिनों देश भर में हो रही है। इसकी मुख्य वजह हैं यहां के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो विपक्षी एकता की दिशा में उस वक्त से काम कर रहे हैं, जब से वे एनडीए से अलग हुए हैं।...पढ़ें पूरी खबर
MAY 28, 2023 21:11 IST
आज की ताजा खबर 28 मई 2023 LIVE: अहमदाबाद में जमकर हो रही बारिश
रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल (IPL 2023) का फाइनल मैच खेला जाना है। सारी तैयारियां हो चुकी थीं, तभी अहमदाबाद में बारिश होनी शुरू हो गई।...पढ़ें पूरी खबर
MAY 28, 2023 21:10 IST
आज की ताजा खबर 28 मई 2023 LIVE: यूपी के फिरोजाबाद में डबल मर्डर
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से दिल दहला देने वाली डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। यहां पर एक कलयुगी बेटे ने अपने ही मां-बाप को गोलियों से भून डाला। मामला थाना एका क्षेत्र के गांव नगला रमिया का है, जहां पर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया।...पढ़ें पूरी खबर
MAY 28, 2023 20:39 IST
आज की ताजा खबर 28 मई 2023 LIVE: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा
मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा भड़क गई है। सुरक्षाबलों के साथ उग्रवादियों की जमकर मुठभेड़ हुई है। सुरक्षा बलों ने हिंसा फैलाने वाले 40 उग्रवादियों को मार गिराया है।...पढ़ें पूरी खबर
MAY 28, 2023 19:29 IST
आज की ताजा खबर 28 मई 2023 LIVE: राजस्थान में तेज आंधी और बारिश का कहर
राजस्थान में तेज बारिश और तूफान का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि, तेज बारिश तेज आंधी तूफान के साथ ओले गिरने की संभावना है।...पढ़ें पूरी खबर
MAY 28, 2023 18:57 IST
आज की ताजा खबर 28 मई 2023 LIVE: अंबाती रायडू ने IPL से सन्यास का लिया ऐलान
चेन्नई सुपर किंग्स के मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज अंबाती रायडू आज के मैच के बाद आईपीएल से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। ..पढ़ें पूरी खबर
MAY 28, 2023 18:09 IST
आज की ताजा खबर 28 मई 2023 LIVE: आंधी-बारिश से गिरी महाकाल लोक की मूर्तियां
मध्यप्रदेश के उज्जैन में बिगड़े मौसम का असर महाकाल लोक पर भी पड़ा है। आंधी के कारण महाकाल लोक की कुछ मूर्तियां गिर गईं। घटना रविवार शाम 4 बजे की बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सप्तऋषि की मूर्तियां गिरी हैं।..पढ़ें पूरी खबर
MAY 28, 2023 17:07 IST
आज की ताजा खबर 28 मई 2023 LIVE: पहलवानों पर कार्रवाई पर बिफरे राहुल गांधी
दिल्ली में भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI)) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों पर पुलिस की कार्रवाई के बाद विपक्ष के नेता सीधे पीएम मोदी पर हमला बोलने लगे हैं।...पढ़ें पूरी खबर
MAY 28, 2023 16:22 IST
आज की ताजा खबर 28 मई 2023 LIVE: नए संसद भवन के उद्घाटन पर मायावती का ट्वीट
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, इसका उपयोग पवित्र संविधान की नेक मंशा के हिसाब से देश एवं जनहित में हो तो यह उचित होगा।...पढ़ें पूरी खबर
MAY 28, 2023 13:43 IST
आज की ताजा खबर 28 मई 2023 LIVE: शरद पवार ने भी कसा तंज
संसद के नए भवन में पूजा-हवन देख बोले शरद पवार, अच्छा हुआ नहीं गया पढ़ें पूरी खबर
MAY 28, 2023 13:42 IST
आज की ताजा खबर 28 मई 2023 LIVE: राहुल गांधी ने कसा तंज
संसद भवन के उद्घाटन को राज्याभिषेक समझ रहे हैं पीएम मोदी, यह लोगों की आवाज है, राहुल गांधी ने कसा तंज पढ़ें पूरी खबर
MAY 28, 2023 12:39 IST
आज की ताजा खबर 28 मई 2023 LIVE: देश के इन हिस्सों में भूकंप
जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके, पंजाब और हरियाणा तक हिली धरती पढ़ें पूरी खबर
MAY 28, 2023 12:35 IST
आज की ताजा खबर 28 मई 2023 LIVE: आरजेडी ने संसद की तुलना ताबूत से की
नए संसद भवन की तुलना ताबूत से करने पर घिरी RJD, BJP, औवैसी-प्रमोद कृष्णम सभी भड़के पढ़ें पूरी खबर
MAY 28, 2023 10:15 IST
आज की ताजा खबर 28 मई 2023 LIVE: देश को मिली नई संसद
हवन-पूजन, 'सेंगोल' स्थापना, सर्व धर्म प्रार्थना सभा, जानें नई संसद के उद्घाटन तक क्या-क्या हुआ, Video पढ़ें पूरी खबर
MAY 28, 2023 08:25 IST
आज की ताजा खबर 28 मई 2023 LIVE:संसद भवन में संगोल स्थापित
धोती-कुर्ते में नए संसद भवन पहुंचे PM मोदी, हवन-पूजन के बाद 'सेंगोल' स्थापित किया, पढ़ें पूरी खबर
MAY 28, 2023 06:15 IST
आज की ताजा खबर 28 मई 2023 LIVE: पहलवानों का धरना प्रदर्शन
जंतर-मंतर पर धरना दे रहीं पहलवान नए संसद भवन के सामने महिला महापंचायत करेंगी
MAY 28, 2023 06:14 IST
आज की ताजा खबर 28 मई 2023 LIVE: वीर सावरकर जयंती
वीर सावरकर की जयंती को महाराष्ट्र सरकार स्वतंत्र वीर गौरव दिवस के रूप में आज मनाएगी
MAY 28, 2023 06:13 IST
आज की ताजा खबर 28 मई 2023 LIVE: मन की बात का 101वां एपिसोड
पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 101वां एपिसोड आज प्रसारित होगा
MAY 28, 2023 06:13 IST
आज की ताजा खबर 28 मई 2023 LIVE: गुजरात बनाम चेन्नई में फाइनल
IPL 2023 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स की टक्कर होनी है।
MAY 28, 2023 06:12 IST
आज की ताजा खबर 28 मई 2023 LIVE:नई संसद का उद्घाटन आज
देश की नई संसद का पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे उद्घाटन
