
New Parliament Building Inauguration Updates: PM मोदी बोले-नई संसद नए भारत के सृजन का आधार बनेगी, अगले 25 वर्षों में बनेंगे विकसित राष्ट्र
New Parliament Building Inauguration Updates: करीब एक शताब्दी (96 साल) के बाद 28 मई को देश को नया संसद भवन मिल गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह नए संसद भवन पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन एवं पूजा में शरीक हुए। इसके बाद उन्हें 'सेंगोल' सौंपा गया जिसे उन्होंने लोकसभा स्पीकर के आसन के पास स्थापित किया। इसके बाद सर्व धर्म प्राथना सभा शुरू हुई। करीब साढ़े तीन साल में नया संसद भवन बनकर तैयार हुआ है। नए संसद भवन में लोकसभा के 888 और राज्यसभा के 300 संसद बैठ सकेंगे। संसद की संयुक्त बैठक में 1,280 सांसद बैठ सकेंगे। त्रिकोणीय आकार के चार मंजिला संसद भवन का निर्माण क्षेत्र 64,500 वर्गमीटर है। इस इमारत के तीन मुख्य द्वार- ज्ञान द्वार, शक्ति द्वार और कर्म द्वार- हैं।