देश

धोती-कुर्ते में नए संसद भवन पहुंचे PM मोदी, हवन-पूजन के बाद 'सेंगोल' स्थापित किया, Video

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 28, 2023, 08:33 AM IST

New Parliament building inauguration : महात्मा गांधी की प्रतिमा के बगल में हवन-पूजन के लिए पंडाल का निर्माण किया गया था। यहां पीएम और लोकसभा स्पीकर पूजा की वेदी पर बैठे फिर तमिलनाडु से आए अधीनमों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा एवं हवन शुरू किया। हवन और पूजन के बाद प्रधानमंत्री को 'सेंगौल' सौंपा गया। 'सेंगौल' अपने हाथ में ग्रहण करने से पहले पीएम ने उसे दंडवत प्रणाम किया

New Parliament building inauguration : नए संसद भवन का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह नए संसद भवन पहुंचे। इस मौके पर वह प्रधानमंत्री पारंपरिक भारतीय परिधान धोती-कुर्ता और सदरी पहने नजर आए। इस भारतीय परिधान में उनमें गजब का आत्मविश्वास झलक रहा था। संसद परिसर पहुंचने पर उनका स्वागत लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने किया। इसके बाद पीएम महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास पहुंचे और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

लोकसभा स्पीकर के आसन के पास स्थापित किया 'सेंगोल'

महात्मा गांधी की प्रतिमा के बगल में हवन-पूजन के लिए पंडाल का निर्माण किया गया था। यहां पीएम और लोकसभा स्पीकर पूजा की वेदी पर बैठे फिर तमिलनाडु से आए अधीनमों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा एवं हवन शुरू किया। हवन और पूजन के बाद प्रधानमंत्री को 'सेंगौल' सौंपा गया। 'सेंगौल' अपने हाथ में ग्रहण करने से पहले पीएम ने उसे दंडवत प्रणाम किया और फिर उसे लेकर संसद भवन परिसर में दाखिल हुए और लोकसभा स्पीकर के आसन के पास 'सेंगोल' (राजदंड) को स्थापित किया। इस मौके पर लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला भी उनके साथ मौजूद थे।

श्रमिकों को सम्मानित किया

'सेंगोल' को स्थापित करने के बाद प्रधानमंत्री ने संसद के निर्माण में योगदान देने वाले श्रमिकों सम्मानित किया और फिर उनके साथ बातचीत की। उन्होंने शिल्पकारों को भी सम्मानित किया। उद्घाटन समारोह में शरीक होने के लिए भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे। फिर यहां सर्व धर्म प्राथना सभा की शुरुआत हुई। सर्व धर्म प्रार्थना सभा समाप्त होने के बाद पीएम मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला भी मौजूद रहे। उद्घाटन के समय वहां मौजूद अतिथियों ने ताली बजाकर इसका स्वागत किया।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती