देश

Earthquake News: जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके, पंजाब और हरियाणा तक हिली धरती

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 28, 2023, 03:56 PM IST

Earthquake News: जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 आंकी गई है। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान में 6.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया।

Image

Earthquake: जम्मू-कश्मीर में भूकंप

Earthquake News: जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 आंकी गई है। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप वैज्ञानिक के अनुसार भूकंप दिन के करीब 11 बजकर 23 मिनट पर आया जिसके झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में है। जो 220 की गहराई में था।

यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर ने कहा कि 5.9 तीव्रता का भूकंप अफगानिस्तान के फैजाबाद से 70 किमी दक्षिण-पूर्व में आया। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और पुंछ में भी झटके महसूस किए गए। सोशल मीडिया के कुछ उपयोगकर्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद, पेशावर, लाहौर और अन्य शहरों में 6.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पाकिस्तान के कई हिस्सों में रविवार सुबह 6.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया जिससे दहशत फैल गई और लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने को मजबूर होना पड़ा। इस्लामाबाद स्थित राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान का सीमावर्ती क्षेत्र था और यह 223 किलोमीटर की गहराई में आया, जिसके चलते इसके विनाशकारी प्रभाव नहीं हुए।

इस्लामाबाद, पेशावर, स्वात, हरिपुर, मलकंद, एबटाबाद, बाटग्राम, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर, टेक्सलिया, पिंड दादान खान और देश के कई अन्य हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। पाकिस्तान में अक्सर अलग-अलग तीव्रता के भूकंप आते हैं। 2005 में पाकिस्तान में आए सबसे घातक भूकंप में 74,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

शुक्रवार को टोक्यो और पूर्वी जापान के अन्य इलाकों में तेज भूकंप आया, लेकिन सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि 6.1 तीव्रता का भूकंप चिबा प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर 44.5 किलोमीटर की गहराई में केंद्रित था। चिबा और इबाराकी प्रान्तों में तेज झटकों की सूचना मिली थी, लेकिन USGS ने कहा कि गंभीर क्षति या घातक होने की बहुत कम संभावना थी।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article