देश

Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, CM का दावा- अब तक मारे गए 40 उग्रवादी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 28, 2023, 08:20 PM IST

Manipur Violence: राज्य सचिवालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने दावा किया कि हालिया दौर की झड़प प्रतिद्वंद्वी समुदायों के बीच नहीं बल्कि कुकी उग्रवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई है। सिंह ने यह भी कहा कि सशस्त्र उग्रवादियों द्वारा एके-47, एम-16 और स्नाइपर राइफल से नागरिकों पर गोलीबारी करने के मामले सामने आए हैं।

Image

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • मणिपुर में हिंसा में जा चुकी है कई लोगों की जान
  • कई उग्रवादियों को किया गया है गिरफ्तार
  • 40 उग्रवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया

Manipur Violence: मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा भड़क गई है। सुरक्षाबलों के साथ उग्रवादियों की जमकर मुठभेड़ हुई है। सुरक्षा बलों ने हिंसा फैलाने वाले 40 उग्रवादियों को मार गिराया है। ये उग्रवादी एके-47 और स्नाइपर जैसे हथियार का उपयोग कर रहे थे। मणिपुर में पिछले कई दिनों से हिंसा भड़की हुई है। जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

सीएम का दावा

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार को कहा कि विभिन्न इलाकों में कम से कम 40 आतंकवादी मारे गए हैं, जो राज्य में हिंसक झड़पों के दौरान लोगों के खिलाफ अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल करने के लिए जिम्मेदार थे। उन्होंने कहा कि मारे गए लोगों के अलावा कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सीएम की अपील

राज्य सचिवालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने दावा किया कि हालिया दौर की झड़प प्रतिद्वंद्वी समुदायों के बीच नहीं बल्कि कुकी उग्रवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई है। सिंह ने यह भी कहा कि सशस्त्र उग्रवादियों द्वारा एके-47, एम-16 और स्नाइपर राइफल से नागरिकों पर गोलीबारी करने के मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में इन उग्रवादियों को निशाना बनाया। मुख्यमंत्री ने लोगों से सुरक्षाकर्मियों की आवाजाही में बाधा नहीं डालने की अपील की और उनसे सरकार में विश्वास रखने और सुरक्षा बलों का समर्थन करने का आग्रह किया।

भाजपा विधायक के घर पर हमला

एक शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि पश्चिम इंफाल के उरीपोक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक ख्वाइरकपम रघुमणि सिंह के घर में तोड़फोड़ की गई और उनके दो वाहनों में आग लगा दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि इंफाल घाटी के आसपास के विभिन्न जिलों में सुबह तड़के कई जगहों पर झड़पें हुईं। अधिकारी ने कहा- "हमारी जानकारी के मुताबिक, काकचिंग में सुगनू, चुड़ाचांदपुर में कांगवी, इंफाल पश्चिम में कांगचुप, इंफाल पूर्व में सगोलमंग, बिशेनपुर में नुंगोईपोकपी, इंफाल पश्चिम में खुरखुल और कांगपोकपी में वाईकेपीआई से गोलीबारी की सूचना मिली है।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article