देश

SEM कोर्ट में आज पेश होंगे सौरव, आशुतोष-अजिंक्य, क्राइम ब्रांच भी करेगी CJP नेताओं से पूछताछ

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए सीजेपी नेताओं को नया नोटिस जारी नहीं किया है लेकिन उन्हें सुबह 10 बजे से शाम चार बजे के बीच उसके कार्यालय आने के लिए कहा गया है।

Image

सीजेपी नेताओं से पूछताछ करेगी क्राइम ब्रांच।

Photo : ANI

CJP leaders: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे शुक्रवार को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) के समक्ष पेश होंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए सीजेपी नेताओं को नया नोटिस जारी नहीं किया है लेकिन उन्हें सुबह 10 बजे से शाम चार बजे के बीच उसके कार्यालय आने के लिए कहा गया है। क्राइम ब्रांच ने सीजेपी नेताओं को गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन ये नेता पेश नहीं हुए। तीनों ने पेश होने के लिए कुछ समय की मांग की।

निजी संपत्ति में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने का आरोप

सीजेपी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने पेश होने के लिए और समय मांगा है। अपराध शाखा ने इन दोनों नेताओं को पेश होने का निर्देश दिया था। उनके खिलाफ 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर जाने के लिए एक निजी संपत्ति में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने और लोक सेवकों के काम में बाधा डालने के आरोप में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि शांति भंग न करने का हलफनामा देने के बाद उन्हें बुधवार को रिहा कर दिया गया।

पेश होने के लिए और समय मांगा

हाल में दोनों मामले अपराध शाख को भेज दिए गए थे। पुलिस सूत्रों ने कहा कि दास और रांका ने अपराध शाखा के सामने पेश होने के लिए और समय मांगा है तथा बृहस्पतिवार को उनसे पूछताछ नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों को नए सिरे से नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने का निर्देश दे सकती है। दोनों ने हलफनामे में कहा है कि वे जंतर मंतर के निर्धारित प्रदर्शन स्थल की सूची से बाहर रहने तक वहां विरोध प्रदर्शन का आह्वान नहीं करेंगे।

पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए थे

कॉजपा के विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में हिरासत में लिए जाने के बाद दास और रांका को शुरुआत में 14 अक्टूबर को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। उनकी हिरासत 19 अक्टूबर को दो दिन के लिए बढ़ा दी गई जो बुधवार को समाप्त हो गई।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

SEM कोर्ट में आज पेश होंगे सौरव, आशुतोष-अजिंक्य, क्राइम ब्रांच भी करेगी CJP नेताओं से पूछताछ

SEM कोर्ट में आज पेश होंगे सौरव, आशुतोष-अजिंक्य, क्राइम ब्रांच भी करेगी CJP नेताओं से पूछताछ

चीन को लेकर मोदी सरकार पर जयराम रमेश का हमला, सीमा सुरक्षा से व्यापार घाटे तक उठाए सवाल

चीन को लेकर मोदी सरकार पर जयराम रमेश का हमला, सीमा सुरक्षा से व्यापार घाटे तक उठाए सवाल

अरुणाचल सीमा पर चीनी सेना के साथ गतिरोध पर ITBP प्रमुख बोले-यह अवसर भी, 'शौर्य कमांडो' ने दिखाया अपना पराक्रम

अरुणाचल सीमा पर चीनी सेना के साथ गतिरोध पर ITBP प्रमुख बोले-यह अवसर भी, 'शौर्य कमांडो' ने दिखाया अपना पराक्रम

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव