LIVE
आज की ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 28 अप्रैल 2023: बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज
आज की ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 28 अप्रैल 2023: बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज
APR 28, 2023 23:45 IST
बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को दो FIR दर्ज कीं। एक POCSO एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पहलवान कई दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
APR 28, 2023 21:06 IST
FIR पर क्या बोले बृजभूषण शरण सिंह
भारतीय कुश्ती महासंघ ( WFI) प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न को लेकर महिला पहलवान दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का फैसला किया है। इस पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मैं हर फैसले का स्वागत करता हूं। मैंने किसी के साथ गलत नहीं किया, मुझे इंसाफ मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर
APR 28, 2023 19:34 IST
भड़काऊ भाषणों पर सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त
सुप्रीम कोर्ट ने हेट स्पीच पर बड़ा आदेश दिया है। अब नफरत फैलाने वालों की खैर नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने 2022 के एक आदेश का दायरा तीन राज्यों से आगे बढ़ाकर सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने नफरत फैलाने वाले भाषण देने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया, भले ही उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं की गई हो। पढ़ें पूरी खबर
APR 28, 2023 18:52 IST
BBC के चेयरमैन रिचर्ड शार्प ने दिया इस्तीफा
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को कर्ज दिलाने में मदद के आरोपों का सामना कर रहे बीबीसी के चेयरमैन रिचर्ड शार्प ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीबीसी के प्रमुख रिचर्ड शार्प ने जॉनसन को ऋण की सुविधा दिलाने में अपनी भागीदारी का ठीक से खुलासा नहीं करने को लेकर आई एक रिपोर्ट के बाद शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। पढ़ें पूरी खबर
APR 28, 2023 17:45 IST
बीजेपी विधायक ने सोनिया गांधी को कहा- विषकन्या
Karnataka Assembly Election 2023: कांग्रेस अध्यक्ष एम मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीको 'जहरीला सांप' कहा था इसके जवाब में बीजेपी विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कांग्रेस की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी की तुलना 'विषकन्या' से कर दी। इस पर जुबानी जंग तेज हो गई। अब कांग्रेस ने विधायक के निष्कासन की मांग की। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कर्नाटक में बीजेपी और उसके नेताओं ने अपना मानसिक और राजनीतिक संतुलन खो दिया है। पढ़ें पूरी खबर
APR 28, 2023 15:54 IST
CBI कोर्ट ने सूरज पंचोली को बरी किया
Jiah Khan Death Case Verdict: बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान ने 3 जून 2013 के दिन अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस की डेड बॉडी के साथ ही एक 6 पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला था। इस सुसाइड नोट में जिया खान ने कई खुलासे किए थे। इसके बाद जिया खान के बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। वहीं, जिया खान की मां राबिया खान ने भी इस मामले में सूरज पंचोली पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिया खान सुसाइड केस में आज 28 अप्रैल 2023 के दिन फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने इस पूरे मामले में अब सूरज पंचोली को निर्दोष करार दिया है और 10 साल बाद अब बरी कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर
APR 28, 2023 11:57 IST
आज की ताजा खबर 28 अप्रैल 2023 LIVE: बृजभूषण शरण सिंह क्या बोले
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह मी टू आरोप का सामना कर रहे हैं। उनके खिलाफ कुश्ती खिलाड़ी दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इन सबके बीच उन्होंने बड़ी बात कही है। पढ़ें पूरी खबरें
APR 28, 2023 11:54 IST
आज की ताजा खबर 28 अप्रैल 2023 LIVE: पहलवानों के समर्थन में नीरज चोपड़ा
देश के नामी-गिरामी पुरुष-महिला पहलवान डब्ल्यूएफआई और बृज भूषण के खिलाफ जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
APR 28, 2023 09:51 IST
आज की ताजा खबर 28 अप्रैल 2023 LIVE: मणिपुर में बवाल
जिला प्रशासन ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि हिंसा के कारण मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द किया गया है या नहीं। पढ़ें पूरी खबर
APR 28, 2023 08:36 IST
आज की ताजा खबर 28 अप्रैल 2023 LIVE: देश का पहला रेल केबल ब्रिज
इसकी खासियत है कि यह अधिक गर्मी और सर्दी में ब्रिज के केबल अपना आकार नहीं बदलेंगे और ट्रेनों को परिचालन सुरक्षित तरीके से होगा। पढ़ें पूरी खबर
APR 28, 2023 08:35 IST
आज की ताजा खबर 28 अप्रैल 2023 LIVE: क्या पुलिस वाले शाइस्ता की कर रहे हैं मदद
आखिर शाइस्ता परवीन कहां है। एसटीएफ को उसके कुछ करीबी पुलिस वालों पर शक है जो फरारी में मदद कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
APR 28, 2023 07:21 IST
आज की ताजा खबर 28 अप्रैल 2023 LIVE: नेपाल में जलजला
भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए। पुलिस के मुताबिक, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
APR 28, 2023 06:32 IST
आज की ताजा खबर 28 अप्रैल 2023 LIVE: दिल्ली एक्साइज पॉलिसी में पूरक चार्जशीट
दिल्ली शराब घोटाले में अमनदीप ढल के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश की जाने वाली है।
APR 28, 2023 06:31 IST
आज की ताजा खबर 28 अप्रैल 2023 LIVE: राहुल गांधी भी कर्नाटक में
कर्नाटक में चुनावी प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। कांग्रेस के कद्दावर नेता राहुल गांधी भी प्रचार करने वाले हैं।
APR 28, 2023 06:30 IST
आज की ताजा खबर 28 अप्रैल 2023 LIVE: कर्नाटक में पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी आज से कर्नाटर में चुनावी अभियान का श्रीगणेश करने जा रहा हैं।
APR 28, 2023 06:29 IST
आज की ताजा खबर 28 अप्रैल 2023 LIVE: जिया खान केस में आने वाला है फैसला
एक्ट्रेस जिया खान केस में विशेष अदालत आज फैसला सुना सकती है, करीब 10 साल पुराने केस में फैसला आ सकता है।
APR 28, 2023 06:28 IST
आज की ताजा खबर 28 अप्रैल 2023 LIVE: एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक राजधानी दिल्ली में हो रही है।
