क्राइम

कुछ पुलिस वाले कर रहे हैं शाइस्ता परवीन की मदद, यूपी एसटीएफ को भी शक

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated Apr 28, 2023, 08:34 AM IST

Where is Shaista Parveen: आखिर शाइस्ता परवीन कहां है। एसटीएफ को उसके कुछ करीबी पुलिस वालों पर शक है जो फरारी में मदद कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी
  • 50 हजार का इनाम
  • पिछले 64 दिन से फरार

Where is Shaista Parveen: शाइस्ता परवीन पिछले 64 दिन से यूपी पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है। आखिर वो कहां है, पुलिस की पकड़ से दूर क्यों है यह सवाल आम लोगों के दिमाग में तो है ही पुलिस के अधिकारी भी परेशान है। बताया जा रहा है कि शाइस्ता को कहीं ना कहीं पुलिस के अंदरखाने से भी मदद मिल रही है जिसकी वजह से बच कर निकल जा रही है। एसटीएफ को कुछ पुलिस वालों पर शक भी है कि ने शाइस्ता को किसी न किसी रूप में जानकारी मुहैया करा रहे हैं। प्रयागराज में एक बार फिर छापेमारी की जा रही है।

पुलिस वाले भी मददगार !

शाइस्ता के बारे में कहा जा रहा है कि उसे लेडी गैंग मदद कर रही है जिसमें उसकी ननद आएशा नूरी और देवरानी जैनब फातिमा मदद कर रही है तो दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि वो गुड्डू मुस्लिम के साथ है। यह सब महज कुछ थ्योरी हैं, पुख्ता तौर पर कुछ जानकारी नहीं है। जानकारों के मुताबिक जिस तरह से पेशेवर एजेंसी एसटीएफ को वो चकमा दे रही है इससे एक बात तो साफ है कि उसका नेटवर्क तगड़ा है और पुलिसिया मुखबिर भी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। इसके साथ ही वो इलेक्ट्रानिक डिवाइस का बेहद कम इस्तेमाल कर रही है लिहाजा नो सर्विलांस की जद में नहीं आ पा रही।

दिल्ली और लखनऊ में पूछताछ

वकील से संपर्क और इनपुट के आधार पर एसटीएफ ने दिल्ली और लखनऊ में पूछताछ की। जांच एजेंसियों को इनपुट मिला है कि शाइस्ता ने दिल्ली के किसी वकील से संपर्क किया है।दिल्ली में पुलिस ने करोलबाग और जामिया नगर में पूछताछ की। हालांकि शाइस्ता परवीन पुलिस की पकड़ में नहीं आई लेकिन पुलिस को कुछ लीड जरूर मिली है। दिल्ली के अलावा एक टीम लखनऊ में भी डेरा डाले हुए है। शाइस्ता के लखनऊ में राजनीतिक दल के किसी नेता के संपर्क में आने की सूचना है।उमेश पाल शूटआउट केस में नामजद अभियुक्त शाइस्ता फरार है और उस पर 50 हजार का इनाम घोषित है। पुलिस अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा और अतीक की बहन आयशा नूरी की भी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article