देश

'फ्लाइट में बम...', अहमदाबाद-हैदराबाद विमान में 12 वर्षीय लड़की के प्रैंक से मचा हड़कंप, सिक्योरिटी अलर्ट जारी

Bomb Threat: अहमदाबाद से हैदराबाद जा रही एक फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इसके तत्काल बाद शनिवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया।

Image

अहमदाबाद-हैदराबाद विमान में बम की धमकी (फाइल फोटो)

Bomb Threat: अहमदाबाद से हैदराबाद जा रही एक फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इसके तत्काल बाद शनिवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया। हालांकि, जांच के बाद कुछ और ही कहानी सामने आई।

फ्लाइट में मचा हड़कंप

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली 12 वर्षीय एक लड़की शनिवार को स्कूल ट्रिप के बाद दूसरे छात्रों और शिक्षकों के साथ हैदराबाद लौट रही थी। इसी दौरान उसने अपने एक साथी से कहा- 'फ्लाइट में बम है।'

क्रू मेंबर ने जब यह बात सुनी तो उसने तुरंत पायलट को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत फ्लाइट की हैदराबाद पहुंचने पर गहन जांच की गई। हालांकि, जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की नाबालिग है, इसलिए उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। शिक्षकों ने उसे समझाया और परामर्श दिया। अधिकारी के मुताबिक, छात्रा ने यह बात अनजाने में कही थी और उसका धमकी देने का कोई इरादा नहीं था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article