देश

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज, महिला पहलवानों ने की थी शिकायत

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 28, 2023, 11:43 PM IST

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर महिला पहलवानों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। एक एफआईआर POCSO एक्ट के तहत दर्ज की गई।

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को दो FIR दर्ज कीं। एक POCSO एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पहलवान कई दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं।

पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि महिला पहलवानों की शिकायत पर कनॉट प्लेस थाने में दो FIR दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि पहली प्राथमिकी एक नाबालिग द्वारा लगाए गए आरोपों से संबंधित है, जिसके तहत यौन अपराधों से बाल संरक्षण (POCSO) अधिनियम समेत भारतीय दंड संहिता (IPC) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि दूसरी FIR शील भंग से संबंधित आईपीसी की धाराओं के तहत वयस्क शिकायतकर्ताओं की शिकायतों की गहन जांच के लिए दर्ज की गई है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article