
27 जनवरी 2024 ताजा खबर (Taza Khabar), न्यूज़ हिंदी में : तेजस्वी ने कहा- 'बिहार में अभी खेल होना बाकी', जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता
ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 27 जनवरी 2024 और बड़ी खबरें: बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल यानि कि रविवार सुबह 10 बजे अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपेंगें वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार लालू यादव के बाद अब कांग्रेस की पहुंच से दूर हो चुके हैं। इंडिया गठबंधन का सपना देख रहे नीतीश कुमार अब बीजेपी के पाले में जाने की तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का भी फोन नहीं उठा रहे हैं उधर ईडी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को एक बार फिर समन भेजा है। उनसे यह बताने को कहा गया है कि वह 29 जनवरी से 31 जनवरी के बीच कब और किस स्थान पर पूछताछ के लिए उपलब्ध होंगे। एजेंसी ने सोरेन से कहा है कि समन पर अगर वे नहीं उपस्थित होते हैं तो उसकी टीम खुद उनके पास पहुंचेगी वहीं महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का पेंच सुलझा लिया गया है। लगातार प्रदर्शन के आगे एकनाथ शिंदे सरकार को आखिरकार झुकना पड़ा है और सरकार मराठा आंदोलनकाारियों की सभी मांगे मानने पर भी सहमत हो गई है। इसके बाद मनोज जरांगे ने आंदोलन वापस ले लिया है वहीं कांग्रेस सांसद के. मुरलीधरन ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आगामी लोकसभा चुनाव वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से लड़ेंगे, यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 27 जनवरी (शनिवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार