देश

Delhi Crime: दिल्ली में युवक को दौड़ाकर मारी गोली, फिर चाकू से रेता गला; CCTV में कैद हुई सारी वारदात

Delhi Crime: 26 जनवरी को पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा था। तब देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। इस सारी घटना में युवक बुरी तरह से घायल हो गया है। दिल्ली पुलिस ने युवक के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी युवकों की तलाश कर रही हैं।

Image

दिल्ली में बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Photo : Twitter

Delhi Crime: 26 जनवरी को जहां पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा था, वहीं देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में युवक को गोली मार दी गई। जानकारी के अनुसार, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में बीच बाजार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना को जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसे देखकर साफ पता चलता है कि अपराधियों के मन में कानून का बिल्कुल भी डर नहीं है। बता दें वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार घटनास्थल से फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

सारी घटना सीसीटीवी में हुई कैद

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक लड़का चिल्लाते हुए भाग रहा है, उसके पीछे तीन-चार लोग दौड़ रहे हैं। किसी के हाथ में चाकू है, तो किसी के हाथ में पिस्तौल है. एक आदमी स्कूटी से भी उस लड़के का पीछा कर रहा है। कुछ दूर आगे चलकर आरोपी लड़के को पकड़ लेते हैं, उसे बुरी तरफ मारते-पीटते हैं और उस पर गोली चलाते हैं। इस घटना के कारण बाजार में अचानक अफरा-तफरी मच जाती है। लोग इधर-उधर भागना शुरू कर देते है। बुरी तरह से घायल करने के बाद सभी आरोपी लड़के को उसी अवस्था में छोड़कर भाग जाते हैं। हैरानी की बात ये है कि बाजार में लड़के को बचाने की बजाए लोग भागना शुरू कर देते है।

युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया केस

मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहां वो लड़का जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। पुलिस ने घायल के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि शराब पीने के दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। शास्त्री पार्क पुलिस के मुताबिक, पीड़ित का नाम समीर अहमद पुत्र मो. फिरोज है। वो शास्त्री पार्क के बुलंद मस्जिद के पास रहता है। आरोपियों के नाम बिलाल, सौद, फिरोज और सलीम हैं। पीड़ित के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 34 और ऑर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article