देश

Lok Sabha Election 2024: यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच 11 सीटों पर बनी बात, अखिलेश यादव ने की घोषणा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2024, 02:35 PM IST

SP, Congress Seat-Sharing in UP Lok Sabha Election: ​​अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बताया कि कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है। ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। UP Latest News in Hindi

Image

अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav Announces Alliance With Congress, Allocates 11 UP Seats: पश्चिम बंगाल, पंजाब और बिहार में INDIA गठबंधन को झटका लगने के बाद कांग्रेस के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव (UP Lok Sabha Election 2024) को लेकर समाजवादी पार्टी के साथ 11 सीटों पर कांग्रेस की सहमति बन गई है। बड़ी बात यह है कि इसकी घोषणा खुद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav Sharing Lok Sabha Seat with Congress) ने की है। उन्होंने कहा है कि दोनों पार्टियों के बीच 11 सीटों पर साथ चुनाव लड़ने की सहमति बन गई है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बताया कि कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन (SP - Congress Sharing 11 Seat in UP) की अच्छी शुरुआत हो रही है। ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। इंडिया की टीम और पीडीए की रणनीति इतिहास बदल देगी। बता दें, कांग्रेस और सपा के बीच बीते कुछ समय से सीट शेयरिंग को लेकर तनाव देखा जा रहा था। हालांकि, अब यह खबर राहत देने वाली है।

नीतीश को लेकर अखिलेश ने दिया था बयान

बिहार में सियासी उथलपुथल के बीच अखिलेश यादव ने पहले ही इंडिया गठबंधन के पक्ष में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार को बीजेपी का साथ नहीं पकड़ना चाहिए। वहां उन्हें क्या मिलेगा? अगर नीतीश इंडिया गठबंधन में रहते हैं तो वह पीएम भी बन सकते थे। आखिर वहां उन्हें क्या मिलेगा? इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस को लेकर अपनी नाराजगी भी व्यक्त की थी। अखिलेश ने कहा था कि यह कांग्रेस की जिम्मेदारी थी कि वह नीतीश को इंडिया गठबंधन में बनाए रखे। उनकी नाराजगी समझनी चाहिए थी। कांग्रेस को जिस तत्परता के साथ हालात संभालने चाहिए थे उसने ऐसा नहीं किया।

कांग्रेस का नहीं आया कोई बयान

उधर, 11 सीटों पर सहमति की खबरों के बीच कहा जा रहा है कि कांग्रेस इससे सहमत नहीं है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि 11 सीटों पर एकसाथ चुनाव लड़ने का फैसला अखिलेश यादव का है न कि कांग्रेस का। हालांकि, अभी तक कांग्रेस की ओर से इस पर कोई बयान नहीं आया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article