देश

Parliament Entry Rules: कड़ी चेकिंग, QR Code और बायोमैट्रिक जांच- संसद परिसर में दर्शकों की एंट्री के नियम हुए और सख्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2024, 09:49 PM IST

Parliament Entry Rules: क्यू आर कोड के पड़ताल के बाद रिसेप्शन पर बायोमेट्रिक जांच होगी और फोटोग्राफ लिया जाएगा। इसके बाद दर्शक को विजिटर्स गैलरी के लिए स्मार्ट कार्ड जारी होगा। दर्शक दीर्घा में प्रवेश के लिए स्मार्ट कार्ड टैप करना होगा और बायोमेट्रिक जांच होगी, उसके बाद ही बैरियर खुलेगा।

Image

संसद में दर्शकों की एंट्री को लेकर नियम हुए और सख्त

Photo : PTI

Parliament Entry Rules: संसद सुरक्षा चूक के बाद अब सरकार ने संसद में दर्शकों की एंट्री को लेकर नया नियम जारी कर दिया है। सुरक्षा और सख्त कर दी गई है, ताकि दोबारा से वैसी घटना फिर से न हो। मिली जानकारी के अनुसार दर्शकों की एंट्री के लिए अब क्यूआर कोड, बायोमेट्रिक जांच जैसे हाईटेक सुरक्षा प्रक्रिया शामिल की गई है।

संसद में प्रवेश की नई व्यवस्था

मिली जानकारी के अनुसार संसद भवन परिसर में दर्शकों के प्रवेश के लिए नई व्यवस्था सुरक्षा एजेंसियों लेकर आई हैं। 13 दिसंबर की घटना के बाद नई व्यवस्था को लागू किया गया है। अब QR code approval कराना होगा। मोबाइल पर क्यूआर कोड आएगा। इसका प्रिंट आउट दर्शकों को अपने साथ संसद विजिट के दिन लाना होगा। साथ में आधार कार्ड भी जरूरी है।

हो जाएंगे ब्लैक लिस्ट

क्यू आर कोड के पड़ताल के बाद रिसेप्शन पर बायोमेट्रिक जांच होगी और फोटोग्राफ लिया जाएगा। इसके बाद दर्शक को विजिटर्स गैलरी के लिए स्मार्ट कार्ड जारी होगा। दर्शक दीर्घा में प्रवेश के लिए स्मार्ट कार्ड टैप करना होगा और बायोमेट्रिक जांच होगी, उसके बाद ही बैरियर खुलेगा। जाते समय दर्शकों को स्मार्ट कार्ड जमा कराना होगा। अगर कार्ड जमा नहीं कराता है तो उस दर्शक को Automatically Block Blacklist कर दिया जाएगा और उसकी आगे कभी भी संसद परिसर में एंट्री नहीं होगी।

सांसदों को आदेश

एक फरवरी को अंतरिम बजट के लिए दर्शक दीर्घा में प्रवेश के लिए 31 जनवरी शाम चार बजे तक आवेदन हो सकता है। सांसदों से कहा गया कि इस दिन के लिए वे दर्शक दीर्घा के लिए केवल एक ही पास के लिए आवेदन करें। सांसद के जीवनसाथी को प्राथमिकता दी जाएगी। दर्शक दीर्घा की क्षमता हिसाब से पास बनने पर आगे पास बनना तुरंत बंद कर दिया जाएगा। सांसदों से कहा गया है कि वे अंतरिम बजट के लिए गैलरी पास के लिए केवल ऑनलाइन ही आवेदन करें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती