देश

Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, कुपवाड़ा में सीमा पार आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़; पांच गिरफ्तार

Kashmir News: कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने यहां पर पांच आतंकी सहयोगियों की गिरफ्तारी के साथ हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी में शामिल एक सीमा पार आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है।

Image

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता

Photo : ANI

Kashmir News: कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह इलाके में पांच आतंकी सहयोगियों की गिरफ्तारी के साथ हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी में शामिल एक सीमा पार आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। कुपवाड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) युगल मन्हास ने एएनआई को बताया कि "कुपवाड़ा पुलिस ने हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी में शामिल एक सीमा पार आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और हथियार और गोला-बारूद बरामद करने के अलावा करनाह में 5 आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया।"

एसएसपी मन्हास ने कहा, हथियारों और गोला-बारूद और प्रतिबंधित सामग्री या प्रतिबंधित सामग्री की तस्करी के संबंध में साजिश का पता लगाने के लिए मामले की व्यापक तरीके से तेजी से जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच चल रही है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article