देश

Nitish Kumar Resign: रविवार सुबह 10 बजे इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, कल ही लेंगे शपथ- सूत्र

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 27, 2024, 05:03 PM IST

Nitish Kumar Resign News: सूत्रों की मानें तो सुबह में इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार 4:00 बजे शाम में एनडीए गठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। उनके साथ बीजेपी कोटे से दो उप मुखयमंत्री भी शपथ लेंगे।

Image

Nitish Kumar Resign: रविवार सुबह 10 बजे इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, कल ही लेंगे शपथ- सूत्र

Nitish Kumar Resign News in Hindi: बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल यानि कि रविवार सुबह 10 बजे अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपेंग।

रविवार को शपथ लेंगे नीतीश कुमार

इसके बाद इसी दिन बीजेपी के सहयोग से नीतीश कुमार एक बार फिर से 4:00 बजे शाम में एनडीए गठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। नीतीश कुमार के साथ-साथ बीजेपी की ओर से दो उप मुख्यमत्री भी शपथ लेंगे। खबर है कि मंत्रीमंडल का विस्तार बाद में किया जाएगा।

'पलटूराम' नीतीश कुमार

बता दें कि कई दिनों से अटकलें थीं कि नीतीश कुमार, एक बार फिर से पलटी मारकर, महागठबंधन से अलग हो जाएंगे। इसके बाद फिर से वो बीजेपी के साथ जाएंगे और सीएम बन जाएंगे। नीतीश कुमार का पलटी मारने का एक लंबा इतिहास रहा है। अब एक बार फिर से नीतीश कुमार पलटी मारते दिख रहे हैं।

लालू खेमा भी एक्टिव

इस बार लालू यादव भी नीतीश कुमार को ऐसे ही जाने देने के मूड में नहीं हैं। लालू यादव जहां एक और अन्य विधायकों का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं

राजद विधायक दल की बैठक में कानूनी पहलुओं पर भी चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि राजद नीतीश सरकार से अपना समर्थन वापस ले सकती है।

बिहार कैबिनेट सचिवालय खुला

सरकारी छुट्टी के दिन बिहार कैबिनेट सचिवालय सरकार ने खोल दिया है। इसे बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़ा जा रहा है, संभावना इस बात की है कि कैबिनेट सचिवालय खोलकर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी में अधिकारियों को लगने का निर्देश दे दिया गया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article