Aaj Ki Taza Khabar, 27 जनवरी, 2023: देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2023, 12:04 AM IST

Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खबर, 27 जनवरी, 2023: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य के बेरोजगार युवकों को वह अगले वित्तीय वर्ष से बेरोजगारी भत्ता देंगे। इसके लिए उनकी सरकार एक योजना बनाएगी।

Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खबर, 27 जनवरी, 2023: अगले 10 साल तक दक्षिण अफ्रीका अपने चीते भारत में भेजेगा। इसके लिए भारत सरकार के साथ उसका एक करार हुआ है। जेनिन में इजरायली बलों के साथ हुए संघर्ष में फलीस्तीन के 10 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन में रूस के हमले में 11 लोगों की जान गई है। अमेरिका ने इसकी निंदा की है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य के बेरोजगार युवकों को वह अगले वित्तीय वर्ष से बेरोजगारी भत्ता देंगे। इसके लिए उनकी सरकार एक योजना बनाएगी। सीएम ने कहा कि अपने घोषणापत्र के वादों को उनकी सरकार धीरे-धीरे पूरा कर रही है। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-

taza khabar

देश और दुनिया के आज के ताजा समाचार।

क्या पीएम मोदी (PM Modi) 2024 का लोकसभा (Lok Sabha Election) चुनाव तमिलनाडु से लड़ेंगे? तमिलनाडु में ऐसी अफवाह आज की तारीख में आम है। जिसे बीजेपी अपने लिए पॉजिटिव मान रही है। बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं से यही सवाल पूछे जा रहे हैं।

End of Feed