चण्डीगढ़

Maharashtra Governor: BJP का बड़ा दांव, कैप्टन अमरिंदर सिंह को बना सकती है महाराष्ट्र का राज्यपाल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 27, 2023, 11:30 PM IST

Maharashtra Governor: सूत्रों ने दावा किया कि अमरिंदर सिंह को महाराष्ट्र का अगला राज्यपाल नियुक्त करने के लिए भाजपा नेतृत्व आम सहमति में है। कहा जाता है कि कैप्टन के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अच्छे संबंध हैं। 2022 में भाजपा ने कैप्टन को 83 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया था।

Maharashtra Governor: पंजाब के पूर्व सीएम और कभी कांग्रेस के धाकड़ नेता रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) महाराष्ट्र के अगले गवर्नर बन सकते हैं। सूत्रों की मानें तो भाजपा, कैप्टन को गवर्नर बनाने की तैयारी कर चुकी है। बस आधिकारिक घोषणा करना बाकी है। गौरतलब है कि कैप्टन ने पंजाब चुनाव बाद अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कर दिया था। जिसके बाद से वो फिलहाल भाजपा में ही हैं।

कोश्यारी छोड़ेंगे पद

कई विवादों में घिरे महाराष्ट्र के वर्तमान राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कुछ दिनों पहले ही पद छोड़ने की इच्छा जता चुके हैं। कोश्यारी ने पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान शीर्ष पद से हटने की इच्छा जताई थी। कोशियारी ने कहा- "माननीय प्रधान मंत्री की हाल की मुंबई यात्रा के दौरान, मैंने उन्हें सभी राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त होने और पढ़ने-लिखने में अपना शेष जीवन बिताने की इच्छा व्यक्त की है।"

क्या है विवाद

सितंबर 2019 में राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभालने वाले कोश्यारी कई विवादों में फंसे हैं। छत्रपति शिवाजी से लेकर सावित्रीबाई फुले तक पर उन्होंने विवादित टिप्पणी की है। इन टिप्पणियों से भाजपा भी राज्य में असहज हो चुकी है। शिवसेना इस विवादों को लेकर कोश्यारी से इस्तीफा तक मांग चुकी है।

बीजेपी का बड़ा दांव

पंजाब में अपने बूते पांव जमाने में जुटी बीजेपी के लिए कैप्टन तुरप का पत्ता साबित हो सकते हैं। कैप्टन को राज्यपाल बनाकर वो पंजाब में उनके समर्थकों को बीजेपी आसानी से अपने पाले भी कर सकती है, जो कभी कांग्रेस के लिए निष्ठावान थे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article