देश

तमिलनाडु से अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे PM Modi? चर्चाओं का बाजार गर्म

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 27, 2023, 11:53 PM IST

क्या PM Modi अगला लोकसभा चुनाव Tamil Nadu से लड़ेंगे? ऐसी चर्चा तमिलनाडु में इन दिनों काफी जोर-शोर से चल रही है. बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं से यही सवाल पूछे जा रहे हैं। बीजेपी इस संकेत को सकारात्मक मान रही है और तमिलनाडु में इसे मोदी लहर के रूप में देख रही है।

क्या पीएम मोदी (PM Modi) 2024 का लोकसभा (Lok Sabha Election) चुनाव तमिलनाडु से लड़ेंगे? तमिलनाडु में ऐसी अफवाह आज की तारीख में आम है। जिसे बीजेपी अपने लिए पॉजिटिव मान रही है। बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं से यही सवाल पूछे जा रहे हैं।

बीजेपी इस संकेत को सकारात्मक मान रही है और तमिलनाडु में इसे मोदी लहर के रूप में देख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2024 के लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु से चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच राज्य बीजेपी प्रमुख के अन्नामलाई ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी ने क्षेत्रीय बाधा को पार कर लिया है। उन्हें दक्षिणी राज्य में भी अंदरुनी ही माना जाता है, न कि बाहरी।

चर्चा है कि पीएम मोदी आगामी चुनावों में रामनाथपुरम से चुनाव लड़ेंगे। इसे लेकर अन्नामलाई ने कहा- "मोदी जी को एक अंदरूनी सूत्र के रूप में देखा जाता है। दरअसल, पिछले महीने की तमिल खबरों पर नजर डालें तो किसी ने यह अफवाह फैला दी है कि मोदी जी तमिलनाडु से एक सीट के लिए चुनाव लड़ रहे हैंm हर जगह आप जाते हैं, लोग पूछते हैं (क्या पीएम मोदी तमिलनाडु से चुनाव लड़ेंगे)।"

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 का चुनाव उत्तर प्रदेश के वाराणसी और गुजरात के वडोदरा से लड़ा था। उन्होंने दोनों सीटें जीतीं थीं तब पीएम मोदी ने वडोदरा से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 2019 में भी पीएम मोदी ने वाराणसी से ही चुनाव लड़ा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article