क्रिकेट

ICC U19 Women's Final में India: NZ को आठ विकेट से हराया, श्वेता और पार्श्वी ने दिखाया दम

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jan 27, 2023, 05:10 PM IST

ICC U-19 Women World Cup 2023: इस बीच, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने दक्षिण अफ्रीका में होने वाले आगामी महिला टी20 विश्व कप के लिए सभी महिला मैच अधिकारियों के पैनल (समिति) की शुक्रवार को घोषणा की जिसमें भारत की जीएस लक्ष्मी, वृंदा राठी और जननी नारायणन की तिकड़ी भी शामिल है। यह पहली बार है जब आईसीसी ने किसी विश्व कप के लिए सभी महिला मैच अधिकारियों के पैनल की घोषणा की।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

Photo : Twitter

ICC U-19 Women World Cup 2023: भारतीय महिला टीम शुक्रवार (27 जनवरी, 2023) को अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल मुकाबले में आठ विकेट से तब हराया, जब गेम में 34 बाल्स शेष रह गई थीं।

भारत की ओर से इस मैच में उप-कप्तान श्वेता सहरावत ने शानदार अर्धशतक जमाया, जबकि पार्षवी चोपड़ा ने तीन विकेट झटकते हुए प्लेयर ऑफ दि मैच का खिताब हासिल किया।

टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में अंडर-19 टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया था। 20 ओवर में कीवी टीम ने 5.35 के रन रेट से नौ विकेट के नुकसान पर 107 रनों का स्कोर खड़ा किया।

न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक रन जॉर्जिया प्लिमर ने बनाए और उन्होंने 32 बॉल्स पर 35 रन बनाए, जिसमें दो चौके शामिल थे। उनके बाद इसाबेला गेज ने 26 और इज्जी शार्प ने 13 रन टीम के लिए जुटाए।

जवाबी पारी में 108 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से श्वेता सहरावत ने धमाकेदार पारी खेली और अर्धशतक जमाते हुए 45 बॉल्स पर नाबाद 61 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 10 चौके जड़े थे।

उनके अलावा सौम्या तिवारी ने 22 रन और कप्तान शेफाली वर्मा ने 10 रन टीम के लिए जोड़े। टीम ने 14.2 ओवर्स में 7.67 रनरेट के साथ दो विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए और जीत हासिल की।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ता author

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" ... और देखें

End of Article