क्रिकेट

VIDEO: देखिए इस शानदार फिरकी को समझ ही नहीं पाए इशान किशन, हुए बोल्ड

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 27, 2023, 09:58 PM IST

Ishan Kishan dismissal video: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के ओपनर ईशान किशन से फैंस को काफी उम्मीदें थीं। रांची का मैदान उनका होम ग्राउंड भी है। ऐसे में सबको एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन ईशान किशन एक बेहद शानदार गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए।

Image

ईशान किशन बोल्ड हुए (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20
  • ईशान किशन टी20 में फ्लॉप हुए
  • ब्रेसवेल की शानदार फिरकी पर बोल्ड हुए

IND vs NZ 1st T20I, Ishan Kishan wicket video: रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 177 रनों का लक्ष्य दिया। भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने ओपनर्स के रूप में शुभमन गिल और अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे ईशान किशन को उतारने का फैसला किया। उम्मीद थी कि हाल में वनडे क्रिकेट में दोहरे शतक जड़ने वाले ये दोनों बल्लेबाज टी20 में भी कुछ कमाल दिखाएंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। दोनों ही बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए। शुभमन गिल 7 रन बनाकर कैच आउट हुए, जबकि ईशान किशन का विकेट काफी दिलचस्प रहा।

ईशान किशन 4 गेंदों में 4 रन बनाकर खेल रहे थे, वो एक चौका जड़ चुके थे और उम्मीद की जा रही थी कि वो इस पारी को आगे बढ़ाएंगे। लेकिन दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर स्पिनर माइकल ब्रेसवेल ने एक ऐसी शानदार फिरकी फेंकी जिसे ईशान समझ ही नहीं पाए। वो गेंद को निहारते रह गए और गेंद लेग स्टंप उड़ाकर चलती बनी।

यहां देखिए ईशान किशन के उस विकेट का वीडियो

ईशान किशन 4 रन बनाकर आउट हुए और चौथे ओवर की शुरुआत तक राहुल त्रिपाठी (0) और शुभमन गिल (7) भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। न्यूजीलैंड ने भारत को इस मैच में 177 रनों का लक्ष्य दिया।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article