देश

BBC Documentary: पीएम मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री पर DU में बवाल, 24 छात्र हिरासत में

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 27, 2023, 06:31 PM IST

BBC Documentary: दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। यहां पीएम मोदी पर आधारित बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का ऐलान किया गया है। इस स्क्रीनिंग को लेकर हंगामा मचा हुआ है। सरकार ने इस डॉक्यूमेंट्री को इंडिया में बैन लगा रखा है।

Image

बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर डीयू में बवाल

BBC Documentary: बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर मचा बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में अब इसे लेकर बवाल मचा हुआ है। स्क्रीनिंग पर अड़े 24 छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

छात्रों का हंगामा

दरअसल कुछ छात्रों जो कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI से जुड़े थे, उन्होंने ऐलान किया था कि शुक्रवार को नॉर्थ कैंपस में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस ऐलान के बाद वहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। ताकि स्क्रीनिंग और किसी भी तरह की अनहोनी को रोका जा सके। डीयू के कला संकाय के बाहर बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिसके बाद छात्र हंगामा करने लगे।

डीयू ने क्या कहा

इसके बाद पुलिस ने कम से 24 छात्रों को हिरासत में ले लिया है। यूनिवर्सिटी का कहना है कि जो छात्र हंगामा कर रहे हैं, वो DU के नहीं हैं। वो बाहरी छात्र हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की इजाजत नहीं दी है। दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रॉक्टर रजनी अब्बी ने कहा- "पुलिस को जो भी रास्ता अपनाना होगा, वह लेगी। हमसे कभी कोई अनुमति नहीं मांगी गई, कोई अनुमति नहीं दी गई।"

पुलिस ने क्या कहा

नॉर्थ जिले के डीसीपी एसएस कलसी ने कहा- "हम डीयू में कला संकाय के गेट के बाहर खड़े हैं। स्थिति सामान्य है। शाम चार बजे के करीब 20-25 लोग यहां बीबीसी की एक प्रतिबंधित डॉक्युमेंट्री दिखाने आए. उन्हें वापस जाने के लिए कहा गया क्योंकि यह प्रतिबंधित है। जब वे नहीं माने, तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया और स्थिति सामान्य हो गई।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article