क्या उपेंद्र कुशवाहा ने अपने बॉस यानी नीतीश कुमार के खिलाफ खुली जंग का ऐलान कर दिया है। दरअसल बीजेपी नेताओं के साथ तस्वीर आने के बाद कयासों का दौर शुरू हो चुका है कि देर सबेर वो एनडीए का हिस्सा बन सकते हैं। इन सबके बीच नीतीश कुमार से जब सवाल कुशवाहा के बारे में पूछा गया तो जवाब साफ था कि जिसको जहां जाना हो जा सकता है वो किसी को रोकने वाले नहीं। अब इस विषय पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अगर नीतीश कुमार पार्टी से निकालते हैं तो भी वो जेडीयू नहीं छोड़ेंगे।
उपेंद्र कुशवाहा, जेडीयू संसदीय दल के अध्यक्ष
नीतीश कुमार को उपेंद्र कुशवाहा की सलाह
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वो सिर्फ नीतीश कुमार को सलाह दे सकते हैं कि वो पहचान करें कि कौन उनका अपना है और कौन पराया। पिछले कुछ दिनों से उनके और नीतीश कुमार के बारे में बात की जा रही है और इसकी वजह से कुछ लोगों को खाईं बढ़ाने का मौका मिला है। कुछ लोग कहते हैं कि आरजेडी के साथ डील हो गई है। उनकी मांग है कि पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जाए। यदि नीतीश कुमार जी पार्टी से निकालने का फैसला करते हैं तो भी वो नहीं जाने वाले हैं। पार्टी के अंदर रहकर ही वो मुकाबला करेंगे। पार्टी की मौजूदा हालात को देखकर वो दुखी हैं।
Even if Nitish Kumar asks me to leave JD (U), I won’t. I have taken responsibility & will fight to save this party.… t.co/r7M6YcTghH
— ANI (@ANI) Jan 27, 2023
पार्टी फोरम पर ही रखें बात
नीतीश कुमार ने कहा कि क्या आपने कहीं देखा है कि पार्टी की बातों को ओपन फोरम में रखा जाए। एक बार नहीं कई बार इस तरह की खबर सामने आई है। जिसको कोई आपत्ति हो वो पार्टी के अंदर अपनी बात रखे। उनका प्रेम पार्टी के लिए है। यदि कोई पार्टी से बाहर जाता है तो उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। जेडीयू के लिए इस तरह की बातों का कोई अर्थ नहीं है।
