क्राइम

Watch Video: टीकमगढ़ में सरेआम गुंडागर्दी, एक युवक को दो तीन लोगों ने लाठियों से जमकर पीटा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2023, 09:03 PM IST

टीकमगढ़ शहर के बीचों बीच बाजार में आज एक युवक को दो तीन लोगों ने लाठियों से जमकर मारपीट की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

टीकमगढ़ शहर के लक्ष्मी टॉकीज रोड पर दोपहर आज एक युवक के ऊपर चार-पांच लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की। हादसे में रजा खान के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरी घटना का वीडियो घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि कोतवाली में अब तक शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

जिला अस्पताल में भर्ती अनंतपुरा निवासी रजा खान ने बताया कि वह अपने दोस्त सलीम खान के साथ स्टेट बैंक चौराहे के पास जूते सुधरवाने गया था। इसके बाद काम से लक्ष्मी टॉकीज रोड पर चला गया। जहां नवाजिश निहारिया, दानिश निहारिया, समीम खान सहित 2 अन्य लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडे से बेरहमी से मारपीट की। बीच बाजार में आरोपी लड़के खुलेआम गुंडागर्दी करते रहे, लेकिन किसी ने बीच बचाव नहीं कराया। मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। मारपीट की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

किसी ने दर्ज नहीं कराई शिकायत

इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि अब तक इस मामले में किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article