KL Rahul and Athiya Shetty Haldi Photos: अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और क्रिकेटर कएल राहुल (Kl Rahul) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। कपल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला फॉर्महाउस पर हुई थी। शादी के बाद कपल ने पैपराजी को कई तस्वीरें शेयर की थी। अब अथिया शेट्टी ने हल्दी की तस्वीरें शेयर की हैं। हल्दी की तस्वीरों में अथिया और केएल राहुल साथ में नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में सुख लिखा है। एक फोटो में अथिया और अहान साथ नजर आ रही हैं। फोटो में कपल बेहद खुश नजर आ रहा है।
फोटो में अथिया और केएल राहुल एक- दूसरे को हल्दी लगाते हुए दिखाई दे रहे रहे हैं। शादी के बाद सुनील शेट्टी ने मीडिया का शुक्रिया किया था। एक्टर ने मीडिया के लोगों को मिठाई बांटी थी। उन्होंने बताया था कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी का रिसेप्शन आईपीएल के बाद होगा। कपल की शादी में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे।
कपल ने शेयर की हल्दी फोटो
हल्दी में अथिया ने गोल्डन कलर का आउटफिट पहना है। एक्ट्रेस इस आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हल्दी में गेंदे के फूलों के साथ खेलते हुए अथिया और केएल राहुल दिखाई दिए। कपल की हल्दी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कपल को शादी में करोड़ों के महंगे गिफ्ट मिले थे। हालांकि इन खबरों को किसी ने भी ऑफिशियल नहीं किया है।
केएल राहुल और अथिया शेट्टी लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को पब्लिक नहीं किया था। दोनों वेकेशन और बाकी जगहों पर साथ में नजर आते थे।
