LIVEताजा खबर 22 सितंबर 2023: IND vs AUS: कंगारुओं को पटखनी देकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, दक्षिण में बढ़ा NDA का कुनबा

ताजा खबर 22 सितंबर 2023: IND vs AUS: कंगारुओं को पटखनी देकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, दक्षिण में बढ़ा NDA का कुनबा
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 22 सितंबर 2023 और बड़ी खबरें: ऑस्ट्रेलिया को मोहाली में खेले गए तीन मैच की सीरीज के पहले वनडे में 5 विकेट के पटखनी देने के बाद भारतीय टीम आईसीसी रैंकिंग में तीनों फॉर्मेट में नंबर वन टीम बन गई है। विपक्षी पार्टियां आगामी लोकसभा चुनाव के लिए एकजुटता दिखाने में जुटी हैं, वहीं INDI गठबंधन में सहयोगी आम आदमी पार्टी अपनी अलग राह बना रही है। इस बीच आप नेता अनुराग ढांडा ने ये दावा किया है कि आप 2024 का हरियाणा विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी।चंद्रयान-3 पर ताजा अपडेट आया है। स्पेस अप्लीकेशन सेंटर के निदेशक नीलेश देसाई ने शुक्रवार को बताया कि लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को अब एक दिन बाद सक्रिय किया है। उन्होंने बताया कि कुछ तकनीकी चीजों को ध्यान में रखते हुए तारीख में बदलाव हुआ है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ही सांसद रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के एमपी दानिश अली के लिए बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। बिधूड़ी ने उन्हें अपशब्द कहे जिस पर विपक्ष के सांसद भड़क गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। बीजिंग द्वारा अरुणाचल प्रदेश के एथलीटों को वीजा और मान्यता देने से इनकार करने के बाद भारत ने इसे लेकर विरोध दर्ज कराया है। भारत ने चीन के जानबूझकर और चुनिंदा खिलाड़ियों को बाधित करने के खिलाफ औपचारिक विरोध दर्ज कराया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी अपना चीन दौरा रद्द कर दिया है।संसद के दोनों सदनों लोकसभा एवं राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक के पारित हो जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यालय पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया, देशभर की और खास खबरें जाने के लिए नीचे पढ़ें-
पायलट के गद्दारों को...विधायक दानिश अबरार के खिलाफ लगा नारा
सवाई माधोपुर से कांग्रेस विधायक और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार दानिश अबरार समाज के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां मौजूद पायलट समर्थकों ने उनका विरोध कर दिया,
पढ़ें पूरी खबर IND vs AUS: मोहाली में कंगारुओं को पटखनी देकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
भारतीय क्रिकेट टीम ने मोहाली में ऑस्ट्रेलिया को तीन मैच की सीरीज के पहले वनडे में 5 विकेट से मात देकर इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत के बाद आईसीसी रैंकिंग में तीनों फॉर्मेट में नंबर वन टीम बन गई है,
पढ़ें पूरी खबर नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान
दानिश अली ने शुक्रवार को कहा कि अगर लोकसभा के भीतर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के सदस्य रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वह भारी मन से सदन की सदस्यता छोड़ने पर भी विचार कर सकते हैं।
पढ़ें पूरी खबर G20 समिट की सफलता के श्रेय का कौन है असली हकदार?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 के आयोजन में योगदान देने वाले कर्मचारियों से संवाद किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोई काम मेरे लिए छोटा नहीं है, ये मानकर चलिए, तो सफलता आपके चरण चूमने लग जाती है। आज का कार्यक्रम मजदूर एकता जिंदाबाद का है।
पढ़ें पूरी खबरसिर्फ बिधूड़ी ही नहीं, विपक्ष के निशाने पर हर्षवर्धन और रवि शंकर प्रसाद भी
इन दोनों नेताओं पर आरोप है कि जब रमेश बिधूड़ी बसपा के सांसद दानिश अली को अपशब्द कह रहे थे, तब ये दोनों हंस रहे थे। हर्ष वर्धन ने तो इस मामले पर सफाई भी दे दी है,
पढ़ें पूरी खबर आतंकी की हत्या पर हंगामा करने वाले ट्रूडो, अब हिंदुओं को मिली धमकी पर क्यों हैं चुप
कनाडा का खालिस्तान प्रेम समय-समय पर उभर-उभर कर सामने आता रहा है। कनाडा भले ही कुछ कहे लेकिन सबूत बताते रहे हैं कि कनाडा भारत के विरोधियों के साथ है,
पढ़ें पूरी खबरफिर दस्तक देगा मॉनसून, 25 सितंबर के आसपास लौटेगा
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून की 25 सितंबर के आसपास उत्तर पश्चिम भारत से वापसी शुरू होने की संभावना है,
पढ़ें पूरी खबर Bihar:एक क्लिक पर घर बैठे लें 'पितृपक्ष मेले' की सभी जानकारियां
बिहार के गया पितृपक्ष मेले में अगर आप आ रहे हैं और कोई समस्या है या जानकारी नहीं मिल रही है तो अब चिंता की कोई बात नहीं है। आप घर बैठे अपनी सभी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं,
पढ़ें पूरी खबर दक्षिण में बढ़ा NDA का कुनबा, JDS-BJP गठबंधन पर लगी मुहर
कर्नाटक में लोकसभा की कुल 28 सीट हैं। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनावों में इनमें से 25 सीट जीती थीं, जबकि मांड्या सीट पर उसके समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार सुमलता अंबरीश ने जीत हासिल की थी,
पढ़ें पूरी खबर PM मोदी के भोज में आज जुटेंगे 2,500 अफसर-कर्मचारी
जी-20 सम्मेलन के आयोजन से जुड़े कर्मचारियों एवं अधिकारियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भोज पर आमंत्रित किया है। शुक्रवार को होने जा रहे इस भोज में गृह मंत्रालय, आईटीपीओ, संस्कृति मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, दिल्ली पुलिस सहित विभिन्न विभागों के करीब 2,500 अधिकारी एवं कर्मी शामिल होंगे।
पढ़ें पूरी खबर कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो को बड़ा झटका
कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो को एक और झटका लगा है बताते हैं कि वहां पीएम पद की रेस में कनाडाई नागरिकों को पियरे पोइलिवरे पीएम के रूप में सबसे ज्यादा पसंद हैं।
पढ़ें पूरी खबर सनातन धर्म पर 'बदजुबानी' के बाद बढ़ी स्टालिन की मुश्किलें
सनातन धर्म को मिटाने संबंधी बयान के लिए उदयनिधि स्टालिन को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस मिला है। अदालत ने स्टालिन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करने वाली याचिका पर स्टालिन और राज्य सरकार से जवाब मांगा है। आपको बताते हैं कि शुक्रवार को कोर्ट में क्या हुई,
पढ़ें पूरी खबरChandrayaan-3: रोवर-लैंडर पर आया ताजा अपडेट
स्पेस अप्लीकेशन सेंटर के निदेशक नीलेश देसाई ने बताया कि लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को अब एक दिन बाद सक्रिय किया है। उन्होंने बताया कि कुछ तकनीकी चीजों को ध्यान में रखते हुए तारीख में बदलाव हुआ है,
पढ़ें पूरी खबर दानिश अली को अपशब्द कह बुरे फंसे BJP सांसद रमेश बिधूड़ी
चंद्रयान-3 मिशन पर चर्चा के दौरान लोकसभा में रमेश बिधूड़ी ने बीएसपी नेता दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसपर संसद के अंदर हंगामा मच गया और विपक्ष बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगा।
पढ़ें पूरी खबर अरुणाचल के एथलीट्स पर ड्रैगन की चाल का भारत ने किया सख्त विरोध, अनुराग ठाकुर ने चीन दौरा किया रद्द
बीजिंग द्वारा अरुणाचल प्रदेश के एथलीटों को वीजा और मान्यता देने से इनकार करने के बाद भारत ने इसे लेकर विरोध दर्ज कराया है। भारत ने चीन के जानबूझकर और चुनिंदा खिलाड़ियों को बाधित करने के खिलाफ औपचारिक विरोध दर्ज कराया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी अपना चीन दौरा रद्द कर दिया है।
पूरी खबर पढ़ेंसंसद में रमेश बिधूड़ी ने BSP के दानिश अली को कहे अपशब्द
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन को लोकतंत्र का मंदिर कहा है लेकिन कुछ ऐसे सांसद भी हैं जो अपने आचरण से इस मंदिर को नीचा दिखाने एवं उसका अपमान करने पर अमादा हो जाते हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ही सांसद रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के एमपी दानिश अली के लिए बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। बिधूड़ी ने उन्हें अपशब्द कहे जिस पर विपक्ष के सांसद भड़क गए और हंगामा करना शुरू कर दिया।
पूरी खबर पढ़ेंलिव-इन पार्टनर पर बलात्कार का आरोप नहीं लगा सकती शादीशुदा महिला
दिल्ली हाईकोर्ट ने एक विवाहित पुरुष पर उसकी ‘लिव-इन पार्टनर’ (विवाह के बिना साथ रहने वाला व्यक्ति) द्वारा लगाए गए बलात्कार के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि पहले ही किसी से विवाह बंधन में बंध चुकी महिला यह दावा नहीं कर सकती कि किसी अन्य व्यक्ति ने शादी का झूठा वादा कर उसके साथ यौन संबंध बनाए। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने गुरुवार को जारी एक आदेश में कहा कि इस मामले में दो ऐसे व्यक्ति शामिल हैं जो एक-दूसरे से कानूनी रूप से विवाह करने के अयोग्य हैं, लेकिन वे ‘लिव-इन संबंध समझौते’ के तहत एक साथ रह रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार के लिए सजा) के तहत उपलब्ध सुरक्षा और अन्य उपायों का लाभ इस प्रकार की ‘पीड़िता’ को नहीं मिल सकता।
पूरी खबर पढ़ेंमहिला आरक्षण बिल पर राहुल ने केंद्र को घेरा
महिला आरक्षण बिल भले ही संसद के दोनों सदनों में पास हो गया है लेकिन इसे लेकर विपक्षी दलों के सवाल अब भी बने हुए हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इसे लेकर सवाल उठाते हुए मोदी सरकार को घेरा है। राहुल ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक अच्छी चीज है, लेकिन इसमें जनगणना और परिसीमन के दो फुटनोट जोड़ दिए गए।
पूरी खबर पढ़ेंसंसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने पर PM बोले-हमने अपना वादा पूरा किया
संसद के दोनों सदनों लोकसभा एवं राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक के पारित हो जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यालय पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 'उन्होंने अपना वादा' पूरा कर दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम कोई सामान्य कानून नहीं है। यह लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता पर न्यू इंडिया की एक घोषणा है। महिलाओं के नेतृत्व में विकास की मोदी गारंटी का यह प्रमाण है।'
पूरी खबर पढ़ेंपीएम ने OBC के लिए किया क्या? महिला आरक्षण बिल पर बोले राहुल गांधी
महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि सदन में महिला आरक्षण बिल लाया गया। बिल में दो चीज़ें संबंधित पाई गईं जिनमें एक की महिला आरक्षण से पहले जनगणना होगी और दूसरा परिसीमन करना होगा और इन दोनों को करने के लिए कई साल लगेंगे। महिला आरक्षण आज किया जा सकता है लेकिन सरकार यह करना नहीं चाहती है। सच्चाई यह है कि यह आज से 10 साल के बाद लागू होगा। डाइवर्जन OBC सेंसस से हो रहा है, मैंने संसद में सिर्फ एक संगठन की बात की, जो हिंदुस्तान की सरकार को चलाता है कैबिनेट सचिव और बाकी के सभी सचिव, इसे लेकर मैंने एक सवाल किया था। अगर प्रधानमंत्री इतना काम कर रहे हैं तो 90 लोगों में से सिर्फ 3 लोग OBC समुदाय से क्यों हैं... OBC अफसर हिंदुस्तान के 5% बजट को कंट्रोल करते हैं। प्रधानंमत्री हर रोज़ OBC की बात करते हैं लेकिन उन्होंने OBC के लिए किया क्या?