पटना

Bihar:एक क्लिक पर घर बैठे लें 'पितृपक्ष मेले' की सभी जानकारियां, ऐप, वेबसाइट लॉन्च

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2023, 05:56 PM IST

Gaya Bihar Pitru Paksha Mela 2023: इस साल 29 सितंबर से शुरू होने वाले पितृपक्ष में गया आने वाले पिंडदानियों की सुविधा देने के लिए जिला प्रशासन हर कोशिश कर रहा है।

Image

घर बैठे आपको पितृपक्ष की सभी जानकारियां एक क्लिक से मिलेंगी

Gaya Pitru Paksha Mela 2023 : बिहार के गया पितृपक्ष मेले में अगर आप आ रहे हैं और कोई समस्या है या जानकारी नहीं मिल रही है तो अब चिंता की कोई बात नहीं है। आप घर बैठे अपनी सभी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। घर बैठे आपको पितृपक्ष की सभी जानकारियां एक क्लिक से मिल सकती हैं।

गया के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम खुद सारी चीजों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि पितृपक्ष मेला महासंगम - 2023 के अवसर पर तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए आईवीआरएस, मोबाइल ऐप पिंडदान गया तथा एक वेबसाइट का लोकार्पण किया गया है, उन्होंने कहा कि पिंडदान ऐप, वेबसाइट एवं आईवीआरएस के माध्यम से तीर्थयात्री अपनी जरुरत के अनुसार पूरी जानकारी ले सकते हैं। गया जी आने के पहले तैयारियां के संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

धर्मशालाओं से लेकर पंडों की सूची, सभी जानकारी उपलब्ध

उनका मानना है कि यहां आने के पहले अगर लोगों को सभी जानकारियां पहले से उपलब्ध हो जाएंगी, तो लोगों को कम समस्याओं का सामना करना पड़ेगा उन्होंने बताया कि इस ऐप और वेवसाइट पर इस क्षेत्र के होटलों, धर्मशालाओं से लेकर पंडों की सूची, परिवहन व्यवस्था और पर्यटक स्थलों की जानकारी उपलब्ध है।

तीर्थयात्री अपनी शिकायतों का समाधान करवा सकते हैं

आईवीआरएस के तहत सीधे तौर पर कॉल फ्लो स्थापित कराने की व्यवस्था रखी गई है। इसके माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों से सीधा संवाद करते हुए तीर्थयात्री अपनी शिकायतों का समाधान करवा सकते हैं।

पितृपक्ष मेला 29 सितंबर से शुरू होकर 14 अक्टूबर तक चलेगा

इस वर्ष पितृपक्ष मेला 29 सितंबर से शुरू होकर 14 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान देश - विदेश के लाखों तीर्थयात्री अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए पिंडदान करने आएंगे। एक अनुमान के मुताबिक इस वर्ष पितृपक्ष में 10 लाख से अधिक लोग आ सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article