देश

सिर्फ बिधूड़ी ही नहीं, विपक्ष के निशाने पर हर्षवर्धन और रवि शंकर प्रसाद भी, जयराम रमेश ने फोटो शेयर कर बोला हमला

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 22, 2023, 07:44 PM IST

इन दोनों नेताओं पर आरोप है कि जब रमेश बिधूड़ी बसपा के सांसद दानिश अली को अपशब्द कह रहे थे, तब ये दोनों हंस रहे थे। हर्ष वर्धन ने तो इस मामले पर सफाई भी दे दी है।

Image

लोकसभा में रमेश बिधूड़ी के आपत्तिजनक बयान पर मचा है हंगामा

Photo : Twitter

लोकसभा में बोले गए बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के अपशब्दों की आलोचना हर ओर हो रही है। बीजेपी की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी हो चुका है। विपक्ष के नेता बिधूड़ी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि विपक्ष के निशाने पर सिर्फ रमेश बिधूड़ी ही हैं, बिधूड़ी के साथ-साथ बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्ष वर्धन और रवि शंकर प्रसाद भी है।

क्या है दोनों पर आरोप

इन दोनों नेताओं पर आरोप है कि जब रमेश बिधूड़ी बसपा के सांसद दानिश अली को अपशब्द कह रहे थे, तब ये दोनों हंस रहे थे। हर्ष वर्धन ने तो इस मामले पर सफाई भी दे दी है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक फोटो शेयर किया है, जिसमें ये दोनों हंसते दिख रहे हैं। जिसे लेकर कांग्रेस ने बड़ा हमला बोला है।

क्या बोले जयराम रमेश

जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा- "कल लोकसभा में जब भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी अपशब्द बोल रहे थे और अपनी ज़बान से ज़हर उगल रहे थे तब दो पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रविशंकर प्रसाद और डॉ. हर्षवर्धन अपने सहयोगी की आपत्तिजनक बातों पर बेशर्मी से हंस रहे थे। लोकतंत्र और संसदीय परंपरा को कलंकित करने वाले इस मामले में ये दोनों भी उतने ही निंदा के पात्र हैं जितने कि बिधूड़ी। यह दिखाता है कि मोदी-शाह के नेतृत्व में भाजपा किस हद तक गिर चुकी है।"

राजनाथ मांग चुके हैं माफी

बीजेपी सांसद बिधूड़ी ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसपर सदन के उपनेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खेद जताया था। बिधूड़ी ने भारत के चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ की सफलता और अंतरिक्ष क्षेत्र में देश की उपलब्धियों’’ पर चर्चा में भाग लेते हुए अली के खिलाफ कुछ टिप्पणी की थी। बिधूड़ी के आपत्तिजनक शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article