दुनिया

Canada:कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो को बड़ा झटका, PM की रेस में पिछड़े, क्या भारत से हिमाकत पड़ रही भारी!

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 22, 2023, 04:19 PM IST

Justin Trudeau in Canadian PM Race: कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो को एक और झटका लगा है बताते हैं कि वहां पीएम पद की रेस में कनाडाई नागरिकों को पियरे पोइलिवरे पीएम के रूप में सबसे ज्यादा पसंद हैं।

Image

कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो को एक और झटका

कनाडा के पीएम पद की रेस को लेकर वहां किए गए एक सर्वेक्षण ने ट्रूडो को झटका दिया है, इस सर्वे के अनुसार कनाडाई नागरिकों को पियरे पोइलिवरे पीएम के रूप में सबसे ज्यादा पसंद हैं ऐसा माना जा रहा है कि कनाडा में गोलीबारी की बढ़ती घटनाओं का ये असर है, कनाडा के ग्लोबल न्यूज के लिए IBSO ने किए सर्वे में सामने आया है कि कनाडा के लोग विपक्षी नेता पियरे पोइलिव्रे को पीएम के लिए सबसे अच्छे उम्मीदवार के रूप में देखते हैं।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सर्वे में 39 फीसदी लोगों ने उन्हें पीएम पद के लिए योग्य माना है, जबकि ट्रूडो के पक्ष में सिर्फ 30 फीसदी वोट आए हैं ऐसा बताया जा रहा है।

ट्रूडो G-20 के बाद से ही विवादों में घिरे हुए हैं

गौर हो कि हाल ही में जी-20 समिट में ट्रूडो भारत आए थे और तभी से विवादों में घिरे हुए हैं, खालिस्तानी नेता की हत्या पर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के बयान के बाद दोनों देशों में तनाव है वहीं अब ट्रूडो के लिए ये सर्वे नई मुसीबत का सबब बनता दिख रहा है।

अगले चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी को सरकार बनाने के लिए बहुमत मिलने की काफी संभावना

वहीं निज्जर की हत्या मामले पर पोइलिवरे ने कहा था कि ट्रूडो को सभी तथ्यों के साथ सामने आना चाहिए, ताकि देश के लोग सच जान सकें संकेत हैं कि अगले चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी को सरकार बनाने के लिए बहुमत मिलने की काफी संभावना है गौर हो कि अभी लिबरल पार्टी ऑफ कनाडा के नेता जस्टिन ट्रूडो की सरकार सत्ता पर काबिज है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article