देश

Assam Firing: होटल बिलास इन के पास चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, 5 की मौत से मचा हड़कंप

Guwahati Hotel Firing: असम के गुवाहाटी में सोमवार शाम (26 अक्टूबर) गोलीबारी की एक घटना घटी। शहर के बोरा सर्विस इलाके में स्थित होटल बिलास इन के पास हुई इस वारदात में पांच लोगों की मौत की खबर है।

Image

Guwahati Firing: होटल के पास ताबड़तोड़ गोलियां, 5 लोगों की मौत।

Guwahati Hotel Firing: असम के गुवाहाटी में सोमवार शाम (26 अक्टूबर) गोलीबारी की एक घटना घटी। शहर के बोरा सर्विस इलाके में स्थित होटल बिलास इन के पास हुई इस वारदात में कम से कम पांच लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, गोलीबारी गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास हुई। यह घटना कथित तौर पर होटल के नजदीक एक संकरी गली में हुई, जहां कुछ लोगों को निशाना बनाए जाने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस आयुक्त घटनास्थल पर पहुंचे

गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भी मौके पर भेजी गईं। गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी किसने की और हमले के पीछे क्या वजह थी।

फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है और न ही गोलीबारी के पीछे की वजह साफ हो पाई है। इसके अलावा वारदात में शामिल लोगों की संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच में जुटी है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article