
ताजा खबर 21 सितंबर 2023: राज्यसभा से भी पारित हुआ महिला आरक्षण विधेयक, कनाडा के पीएम ट्रूडो ने दोहराए अपने आरोप
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 21 सितंबर 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पारित हुआ। इस विधेयक के पक्ष में 215 वोट पड़े जबकि किसी ने भी बिल के खिलाफ वोट नहीं डाला। विधेयक पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इस बिल से देश के लोगों में एक नया विश्वास पैदा होगा। वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि मैं इस विधेयक के समर्थन में खड़ा हूं। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Canadian PM Trudeau) ने एक बार फिर भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है वहीं भारत और कनाडा के बीच तनाव ने अब तूल पकड़ लिया है। विदेश मंत्रालय ने इस विवाद को लेकर बयान जारी किया है। भारत का आरोप है कि कनाडा इस पूरे मामले पर राजनीति कर रहा है। MEA ने अपने बयान में ये कहा कि कनाडा में भारतीय राजनायिकों को खतरा है वहीं चंद्रमा पर निष्क्रिय अवस्था यानी 'स्लीप मोड' में मौजूद विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को लेकर अंतरिक्ष वैज्ञानिक सुवेंदु पटनायक ने बड़ी बात कही है। पटनायक ने गुरुवार को कहा कि चंद्रयान-3 को 14 दिनों तक काम करने के लिए तैयार किया गया था लेकिन इसके बाद भी वह काम करता है तो यह हम लोगों के लिए एक वरदान की तरह होगा उधर भारत में चिकित्सा विषय में स्नातक करने वाले छात्रों को अब अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में इलाज या परास्नातक करने में आसानी होगी क्योंकि भारत के राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद (NMC) को विश्व चिकित्सा शिक्षा संघ (WUFME) ने अपनी मान्यता दे दी है वहीं पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा? इस सवाल का जवाब तो आम चुनाव के बाद ही सामने आएगा। निर्वाचन आयोग ने ये ऐलान किया है कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में जनवरी 2024 के आखिरी हफ्ते में आम चुनाव होंगे, देशभर की और खास खबरें जाने के लिए नीचे पढ़ें-