देश

CM हिमंत विश्व शर्मा के खिलाफ FIR; जानें क्या है सोनिया गांधी से जुड़ा 'नफरती भाषण' का मामला

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2023, 07:42 PM IST

Hate Speech Case: सोनिया गांधी के खिलाफ 'नफरती भाषण' को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में कहा गया है कि 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख सदस्य कमलनाथ पर उनकी हिंदू पहचान को लेकर तंज कसते हुए शर्मा ने कहा था कि 10 जनपथ को जला देना चाहिए।'

Image

सोनिया गांधी के खिलाफ 'नफरती भाषण' को लेकर असम के सीएम के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज।

Sonia Gandhi News: कांग्रेस की असम इकाई के वरिष्ठ नेता देबब्रत सैकिया ने पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कथित तौर पर ‘नफरती भाषण’ देने को लेकर मुख्यमत्री हिमंत विश्व शर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। असम विधानसभा में विपक्ष के नेता सैकिया ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा, 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख सदस्य कमलनाथ पर उनकी हिंदू पहचान को लेकर तंज कसते हुए शर्मा ने कहा था कि 10 जनपथ को जला देना चाहिए।'

CM हिमंत पर हिंसा के लिए उकसाने का आरोप

10 जनपथ सोनिया गांधी का आवास है। सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने 18 सितंबर को मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक रैली में दिये भाषण में कथित तौर पर यह कहा था। देबब्रत सैकिया ने कहा, 'ऐसे देश में जहां कानून का शासन है, वहां शर्मा चुनावी बयानबाजी को निचले स्तर पर ले गए हैं और "हिंसा और आगजनी के लिए स्पष्ट रूप से उकसा रहे" हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह बयान मध्य प्रदेश में दिया गया था, लेकिन इसे प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित किया गया है और यह असम में भी उपलब्ध है।

कांग्रेस नेता ने असम के सीएम को सुनाई खरी-खोटी

उन्होंने कहा कि सोनिया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी हैं और 77 वर्षीय महिला के आवास को जला देने की बात कह शर्मा न केवल विपक्ष के एक प्रमुख चेहरे पर हमला कर रहे हैं, बल्कि आगजनी के लिए स्पष्ट आह्वान भी कर रहे हैं। सैकिया ने आगे कहा कि 'संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा दिया गया इस तरह का विद्वेषपूर्ण बयान गुमराह व्यक्तियों को हिंसा के लिए उकसा सकता है और इससे 10 जनपथ को नुकसान पहुंच सकता है।'

पुलिस से इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की अपील

कांग्रेस नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (दंगे के लिए उकसाना), 115/436 (हिंसा के लिए उकसाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए। सैकिया ने 20 सितंबर को दर्ज कराई गई शिकायत में असम के मुख्यमंत्री के भाषण को लेकर एक अखबार की रिपोर्ट का लिंक भी साझा किया है। उन्होंने कहा, 'हमने पुलिस से इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की अपील की है।' शिवसागर जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे शिकायत की जांच कर रहे हैं और अभी इस पर कोई फैसला नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री वर्तमान में राजस्थान में भाजपा के लिए प्रचार कर रहे हैं और सैकिया द्वारा शिकायत दर्ज कराने पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की है।

(इनपुट- भाषा)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त