
Parliament Special Session 2023: राज्यसभा से भी पारित हुआ महिला आरक्षण विधेयक, जानिए इससे जुड़ी हर छोटी बड़ी बात
Women Resrvation Bill in Rajyasabha News In Hindi: लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33% सीटें देने वाला महिला आरक्षण विधेयक गुरुवार को राज्यसभा से भी पारित हो गया है। राज्यसभा में मौजूद सभी 214 सांसदों ने इसके समर्थन में वोटिंग की। इस विधेयक के खिलाफ राज्यसभा में एक भी वोट नहीं पड़े। इस बिल पर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के नेता चर्चा कर रहे हैं। महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मैं इस विधेयक के समर्थन में खड़ा हूं। बुधवार को यह विधेयक लोकसभा से पारित हुआ था। इस विधेयक का श्रेय लेने की होड़ भी मची हुई है। कांगेस का कहना है कि महिला विधेयक पहली बार राजीव गांधी की सरकार में पेश हुआ जबकि भाजपा का कहना है कि अटल सरकार में यह विधेयक लोकसभा में पेश किया गया।