देश

कनाडा में भारतीय राजनायिकों को खतरा, जानें विदेश मंत्रालय ने पूरे विवाद पर क्या कुछ कहा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2023, 04:55 PM IST

India-Canada Tension: कनाडा के साथ तनाव पर भारत के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है। MEA ने ये जानकारी साझा की है कि कनाडा में भारतीय राजनायिकों को खतरा है। कनाडा की छवि आतंकियों के शरणगाह के रूप में बन रही है। भारत ने कनाडा के लिए अपनी वीजा सेवाएं 'अगले नोटिस तक स्थगित' कर दी हैं।

Image

कनाडा के साथ तनाव पर भारत के विदेश मंत्रालय ने कही ये बड़ी बातें।

MEA Slams Canada: भारत और कनाडा के बीच तनाव ने अब तूल पकड़ लिया है। विदेश मंत्रालय ने इस विवाद को लेकर बयान जारी किया है। भारत का आरोप है कि कनाडा इस पूरे मामले पर राजनीति कर रहा है। MEA ने अपने बयान में ये कहा कि कनाडा में भारतीय राजनायिकों को खतरा है। आतंकियों के शरणगाह के रूप में उनकी छवि बन रही है।

कम किए जाएंगे कनाडा दूतावास के स्टाफ

भारत-कनाडा पर विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि कनाडा मामाले पर राजनीति कर रहा है। हमें ऐसा लगता है कि कनाडा सरकार के ये आरोप मुख्य रूप से राजनीति से प्रेरित हैं। कनाडा के आरोपों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "हां ये आरोप कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने उठाए थे और प्रधानमंत्री मोदी ने इन्हें खारिज कर दिया था।"

राजनयिकों की सुरक्षा पर क्या बोला विदेश मंत्रालय

कनाडा के राजनयिकों को धमकियों की रिपोर्ट के सवाल पर MEA प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम अपने दायित्वों को बहुत गंभीरता से लेते हैं। हम निश्चित रूप से भारत में विदेशी राजनयिकों को सभी तरह की सुरक्षा प्रदान करेंगे। हम कनाडा से भी उम्मीद करते हैं कि वे कनाडा में हमारे राजनयिकों के प्रति इसी तरह की संवेदनशीलता दिखाएंगे।

वीजा के मुद्दे पर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

विदेश मंत्रालय ने कहा कि 'हमारे जो कनाडा में हाई कमीशंस हैं, उन्हें धमकियां मिल रही हैं। इससे उनके सामान्य कामकाज में बाधा पड़ी है। इसीलिए हमारी हाई कमीशंस और काउंसलेट्स टैम्पेरेरली वीजा एप्लीकेशंस नहीं प्रोवाइड कर पा रही हैं। हम इस स्थिति की लगातार समीक्षा करते रहेंगे। कनाडा की सरकार के एक्शन के चलते अभी के लिए सुरक्षा हालात को देखते हुए हमने वीजा आवेदन की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है।'

कनाडा में भारतीयों की सुरक्षा पर क्या बोले बागची?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा के मामले पर हमने डीटेल्स एजवाइजरी जारी की है। ये सभी भारतीयों के लिए है, जो वहां (कनाडा में) रह रहे हैं। इनमें स्टूडेंट्स समेत सभी शामिल हैं। हम चाहेंगे कि वो इन एजवाइजरी का पालन करें। मंत्रालय ने ये भी बताया कि भारत में कनाडा दूतावास के स्टाफ कम किए जाएंगे।

भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए वीजा सेवा निलंबित की

भारत ने बृहस्पतिवार को कनाडा के लिए अपनी वीजा सेवाएं 'अगले नोटिस तक स्थगित' कर दी हैं। जून में खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की ‘संभावित’ संलिप्तता के कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों में गिरावट के बीच यह कदम उठाया गया है। कनाडाई नागरिकों के वीजा आवेदनों की प्रारंभिक जांच का काम करने वाली एक निजी एजेंसी ने अपनी वेबसाइट पर एक सूचना जारी की है कि भारतीय वीजा सेवाओं को 'अगले नोटिस तक निलंबित' कर दिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त