आज की ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 17 अप्रैल 2023: बिहार में जहरीली शराब से 25 की मौत
माउंट अन्नपूर्णा में भारतीय पर्वतारोही अनुराग मालू हुए लापता
Nepal: भारत के एक होनहार पर्वतारोही नेपाल में माउंट अन्नपूर्णा के पास से लापता हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार अनुराग मालू नाम के ये पर्वतारोही नेपाल में माउंट अन्नपूर्णा की चढ़ाई करने पहुंचे थे, जहां वो एक दरार में गिर गए और उनका अबतक पता नहीं चला है। पढ़ें पूरी खबरयूपी निकाय चुनाव के लिए बसपा ने 10 मेयर उम्मीदवार किए घोषित
UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के लिए बसपा ने पहले चरण के लिए मेयर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बसपा ने 10 नगर निगमों के लिए दसों उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बसपा के 10 मेयर कैंडिडेट में से छह मुस्लिम समाज से संबंध रखते हैं। पढ़ें पूरी खबरगर्मी की मार के बीच म्यूटेट हो रहा COVID
COVID in India: भारत में बढ़ते कोविड मामलों के बीच इस वायरस के विभिन्न रूप तेजी के म्यूटेट हो रहे हैं। फिलहाल भारत और बाहर के देशों में ओमिक्रोन के सब-वेरिएंट तेजी से बढ़ रहें हैं। XBB 1.16 के कारण मामले देश में बढ़ रहे हैं और XBB 1.16 के सब वेरिएंट XBB1.16.1 के करीब 436 मामलों का पता चला है। सोमवार को SARS-CoV-2 Genomics Consortium (Insacog) के आंकड़ों से इस बात की जानकारी मिली है। पढ़ें पूरी खबरकर्नाटक चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट
Karnataka BJP List: कर्नाटक चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 10 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इस लिस्ट में पार्टी छोड़ चुके जगदीश शेट्टर की जगह महेश तेंगिनाकाई को बीजेपी ने चुनावी मैदान में उतारा है। बीजेपी ने शेट्टर को टिकट देने से मना कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। पढ़ें पूरी खबरअब घर, जमीन भी आधार से होगी लिंक!
Link Property With Aadhaar : दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से नागरिकों की अचल और चल संपत्ति के दस्तावेजों को उनके आधार नंबर से लिंक करने की मांग वाली याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा। केंद्र सरकार भ्रष्टाचार, काले धन और 'बेनामी' लेनदेन पर अंकुश लगाने के लिए अचल और चल संपत्ति के दस्तावेजों को आधार से लिंक कराना चाहती है। एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों से जवाब तलब किया है। पढ़ें पूरी खबरकर्नाटक में कांग्रेस ने अब जातिगत जनगणना को बनाया मुद्दा
Karnataka Election: कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने एक बड़ी चाल चल दी है। कर्नाटक में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खुद राहुल गांधी ने जाति आधारित जनगणना का मुद्दा उठा दिया। राहुल गांधी ने इस दौरान जितनी आबादी उतना हक का नारा भी दे दिया। इसके बाद से कांग्रेस इस मुद्दे पर लगातार मोदी सरकार को घेर रही है। पढ़ें पूरी खबरAtique Ahmed हत्याकांडः बोली VHP- हमसे हमलावरों का नहीं है संबंध
Atique Ahmed Death News in Hindi: माफिया-गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ अहमद पर गोलियों से हमला करने वालों को लेकर किए गए विभिन्न दावों के बीच विश्व हिंदू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) की ओर से साफ किया गया है कि गोलियां चलाने वाले युवकों का विहिप से कोई संबंध नहीं है। पढ़ें पूरी खबरशिगगांव सीट जीतना सीएम बोम्मई के लिए हर हाल में जरूरी
कर्नाटक में अगले महीने में चुनाव होने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी के सामने सत्ता बचाने की चुनौती है। 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। उसने कुल 225 सीटों में से 104 सीटें जीतीं। हालांकि, सरकार बनाने के लिए भाजपा के कदम कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) ने थाम लिए, जिन्होंने चुनाव के बाद हाथ मिला लिया था। पूरी खबर पढ़ेंअतीक के स्पेशल बुलावे पर आया था गुड्डू मुस्लिम
अतीक अहमद हत्याकांड के बाद से गुड्डू मुस्लिम का नाम चर्चा में है। दरअसल, जिस समय अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या की गई, उस समय अशरफ गुड्डू मुस्लिम के बारे में ही मीडिया से बात कर रहा था। हालांकि, वह कुछ कह पाता, इससे पहले ही उसे गोली मार दी गई। गोली लगते ही दोनों माफिया बंधु वहीं ढेर हो गए और बात अधूरी रह गई। इस घटना के बाद से लोग गुड्डू मुस्लिम के बारे में जानना चाहते हैं। पूरी खबर पढ़ेंएयरटेल ने जियो पर लगाया गंभीर आरोप
टेलीकॉम रेगुलेटर अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने टैरिफ और प्रसारण नियमों के उल्लंघन को लेकर रिलायंस जियो और एयरटेल की फिक्स्ड-लाइन ब्रॉडबैंड योजनाओं की जांच शुरू की है। द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में नई जांच शुरू होने की बात कही गई है। एयरटेल ने ट्राई से JioFiber बैकअप योजनाओं को रोकने का अनुरोध किया था, जिसमें दावा किया गया था कि वे DTH डिजिटल टीवी बाजार में ग्रहकों के हितों का नुकसान होगा, और उपभोक्ता हितों और प्रतिस्पर्धा को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके जवाब में जियो ने ट्राई से कहा था कि एयरटेल बेबुनियाद आरोप लगा रहा है उसकी इस शिकायत के खिलाफ उसे चेतावनी दी जाए। पूरी खबर पढ़ेंहमलावरों तक कैसे पहुंची महंगी जिगाना पिस्टल?
माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या मामले के तार कुख्यात सुंदर भाटी गैंग से जुड़ते दिख रहे हैं। तीन हमलावरों ने शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे उस वक्त अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी जब प्रयागराज के एक अस्पताल में दोनों को मेडिकल के लिए लाया गया था। हत्या करने के बाद इन तीनों ने सरेंडर कर दिया। इनकी पहचान लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इनमें से सनी सिंह सुंदर भाटी गैंग से जुड़ा हुआ है। पूरी खबर पढ़ेंमहाराष्ट्र-प.बंगाल समेत कई राज्यों में प्रचंड गर्मी
देश के कई हिस्सों में मौसम ने बड़ी तेजी से करवट ली है। मार्च में मिले-जुले मौसम के बाद अप्रैल की शुरुआत होते ही पारा सिर चढ़कर बोलने लगा है। महीने की शुरुआत से ही प्रचंड गर्मी का दौर जारी है और तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है। बढ़ती गर्मी से लोगों का जीना तक मुहाल हो गया है, यहां तक कि बात लोगों की जान पर बन आई है। पूरी खबर पढ़ेंबठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग, 1 हिरासत में
बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग मामले में पुलिस ने सोमवार को सेना के एक जवान को हिरासत में लिया है। बता दें, 12 अप्रैल को बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर फायरिंग की घटना में चार जवानों की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक, सेवा के जवान नींद में थे, इसी दौरान उन्हें गोली मारी गई। पूरी खबर पढ़ेंचौथी लहर की आहट: पांच दिन में 50 हजार मामले
देश में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। तेजी से बढ़ रहे मामलों ने लोगों को डरा दिया है। बीते चार दिनों से लगातार 10 हजार से ज्यादा मामले आ रहे हैं। डराने वाली बात यह है कि देश में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। कोरोना के इन बढ़ते मामलों के बीच चौथी लहर की भी चर्चा तेज हो गई है। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि जून तक देश में कोरोना के दैनिक मामलों में तेजी से उछाल हो सकता है और प्रतिदिन 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आ सकते हैं। पूरी खबर पढ़ेंSC पहुंचा अतीक-अशरफ हत्याकांड
माफिया अतीक अहमद एवं उसके भाई अशरफ की हत्या का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इन दोनों हत्याओं की जांच एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति से कराने की मांग करते हुए शीर्ष अदालत में अर्जी दायर की गई है। इस अर्जी में मांग की गई है कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश की अगुवाई वाली समिति 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में हुए मुठभेड़ों की जांच करे। बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार रात एक मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए पुलिसकर्मियों द्वारा ले जाने के दौरान अहमद (60) और अशरफ जब पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे, तभी वहां पत्रकारों के भेष में आए तीन हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। पूरी खबर पढ़ेंआज की ताजा खबर 17 अप्रैल 2023 LIVE: माफिया बंधुओं की हत्या के पीछे छूटे ये 5 सवाल
जिस प्रयागराज में एक समय अतीक और उसके गुर्गों की तूती बोलती थी। जिस प्रयागराज में बंदूक के दम पर अतीक समानान्तर सरकार चलाता था, उसी प्रयागराज में अतीक को गोलियों से भून दिया जाएगा, यह किसी ने सोचा नहीं था। कैमरे के सामने हुई इस हत्या ने पूरे देश को देखा। दिल दहला देने वाली इस घटना से पूरा उत्तर प्रदेश कांप गया है, लेकिन यह हत्या अपने पीछे कई सवाल भी छोड़ कर गई है। पूरी खबर पढ़ेंअतीक, अशरफ की हत्याओं की जांच के लिए एससी में अर्जी
माफिया-नेता अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस सुरक्षा में गोली मारकर हत्या किए जाने के एक दिन बाद रविवार को उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर कर इसकी जांच के लिए शीर्ष न्यायालय के एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति के गठन का अनुरोध किया गया। अधिवक्ता विशाल तिवारी द्वारा दायर याचिका में 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में हुई 183 मुठभेड़ों की जांच का भी अनुरोध किया गया है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए पुलिसकर्मियों द्वारा ले जाने के दौरान अहमद (60) और अशरफ जब पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे, तभी वहां पत्रकारों के भेष में आए तीन हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दी।उद्धव ने मोदी सरकार को हराने के लिए विपक्षी एकता का आह्वान किया
शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को हराने के लिए विपक्षी एकता का आह्वान किया और कहा कि एक विकल्प अपने आप सामने आएगा। यहां महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की संयुक्त ‘वज्रमठ’ रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और कहा कि इसकी ‘सत्ता की लत’ देश को नष्ट कर रही है।जब लोग समाज में विश्वास खो देते हैं तब मिशनरी फायदा उठाती है : भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने धर्मांतरण का परोक्ष रूप से संदर्भ देते हुए रविवार को कहा कि मिशनरी उन स्थितियों का फायदा उठाती है, जिनमें लोगों को लगता है कि समाज उनके साथ नहीं है। भागवत यहां एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने गोविंदनाथ महाराज की समाधि समर्पित की। भागवत ने कहा, “हम अपनों को नहीं देखते। हम उनके पास जाकर उनसे बात नहीं करते। लेकिन हजारों मील दूर से आकर कुछ मिशनरी वहां आती है और वहां रहती है, उनके भोजन करती है, उनकी भाषा बोलती है और फिर उनका धर्मांतरण करती है।”राजस्थान : आग से अमरूद के एक हजार पेड़ जलकर नष्ट हुए
राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में रविवार को अज्ञात कारणों के चलते अमरूद के बगीचे में आग लग गई जिससे बगीचों में लगे एक हजार अमरूद के पेड़ जलकर नष्ट हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग के कारणों का पता नहीं चला है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अब तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।आज की ताजा खबर 17 अप्रैल 2023 LIVE: ‘महाराष्ट्र भूषण' कार्यक्रम में शामिल हुए 11 लोगों की मौत
नवी मुंबई में रविवार को खुले मैदान में आयोजित किए गए ‘महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार समारोह के दौरान तेज धूप की चपेट में आने के बाद कम से कम 11 लोगों मौत हो गई। कार्यक्रम में लाखों लोगों ने भाग लिया था। मुंबई के पड़ोस में स्थित रायगढ़ जिले के खारघर क्षेत्र में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आध्यात्मिक नेता एवं समाज सुधारक अप्पासाहेब धर्माधिकारी को यह पुरस्कार प्रदान किया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि नवी मुंबई और पनवेल शहर के अस्पतालों में कुछ मरीज ‘वेंटिलेटर’ पर हैं और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।दिल्ली मेट्रो और रेलवे सेवाएं बंद करने के मामले में अवमानना याचिका, सुप्रीम कोर्ट रविवार को करेगा सुनवाई
'मोगेम्बो मोदी लोकतंत्र को कर रहे तबाह', चेन्नई में राहुल गांधी बोले- अब अंत की ओर बढ़ रहा उनका ड्रामा
दिल्ली में INDIA ब्लॉक का सोमवार को बड़ा मार्च, कांग्रेस की देशवासियों से शामिल होने की अपील; CJI को सौंपेंगे ज्ञापन
'रेवड़ी नहीं, सौर ऊर्जा पर जोर', गोवा चुनाव को लेकर केजरीवाल के दावों पर CM प्रमोद सावंत का तंज, बताया अपना मास्टरप्लान
'पूर्व CM विजयन को दिल्ली में पुलिस वाहन में कई घंटों तक घुमाया', माकपा सांसद बोले- समय पर दवा भी नहीं लेने दी
© 2026 Times Horizon Private Limited
