देश

गर्मी की मार के बीच म्यूटेट हो रहा COVID: XBB 1.16.1 के सब-वेरिएंट के आए 436 ताजा केस, 18 सूबों तक पसार चुका है पैर

  • Authored by: भावना किशोर
  • Updated Apr 17, 2023, 09:09 PM IST

COVID in India: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में 9,111 नए कोरोनोवायरस के मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 60,313 हो गए हैं।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : IANS

COVID in India: भारत में बढ़ते कोविड मामलों के बीच इस वायरस के विभिन्न रूप तेजी के म्यूटेट हो रहे हैं। फिलहाल भारत और बाहर के देशों में ओमिक्रोन के सब-वेरिएंट तेजी से बढ़ रहें हैं। XBB 1.16 के कारण मामले देश में बढ़ रहे हैं और XBB 1.16 के सब वेरिएंट XBB1.16.1 के करीब 436 मामलों का पता चला है। सोमवार को SARS-CoV-2 Genomics Consortium (Insacog) के आंकड़ों से इस बात की जानकारी मिली है।

XBB 1.16 वेरिएंट पहली बार जनवरी में पाया गया था। इंसाकॉग डेटा के अनुसार, अब तक महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात और हरियाणा सहित 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में XBB1.16.1 सब-वेरिएंट के 436 मामले पाए गए। आंकड़ों से पता चला है कि 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में XBB1.16 वेरिएंट के 2,735 मामले पाए गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में 9,111 नए कोरोनोवायरस के मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 60,313 हो गए हैं। 27 मार्च के इंसाकॉग बुलेटिन ने कहा कि संक्रमण दर में वृद्धि देखी गई है, खासकर भारत के पश्चिमी, दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में संक्रमण दर में बढ़ोतरी हुई है।

वहीं, केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया कि अभी आने वाले कुछ दिनों में मामलों में गिरावट शुरू हो जाएगी और संक्रमण दर में भी कमी आएगी। फिलहाल केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली जैसे राज्यों में मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

भावना किशोर
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article