दुनिया

Nepal: माउंट अन्नपूर्णा में भारतीय पर्वतारोही अनुराग मालू हुए लापता, 6000 मीटर से नीचे दरार में गिरे

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 17, 2023, 10:35 PM IST

Nepal: अन्नपूर्णा दुनिया का दसवां सबसे ऊंचा पर्वत है, और पर्वतारोहियों के लिए सबसे खतरनाक पर्वतों में से एक है। अनुराग इसी की चढ़ाई करने गए थे। अनुराग एक बेहतरीन पर्वतारोही थे। इससे पहले उन्होंने कई पर्वतों की चढ़ाई की थी। सेवन समिट ट्रेक्स के अध्यक्ष मिंगमा शेरपा ने हिमालयन टाइम्स को बताया कि कैंप III से लगभग 6,000 मीटर नीचे गिरने के बाद वो लापता हो गए।

Image

नेपाल में भारतीय पर्वतारोही लापता (फोटो- @EverestToday)

Nepal: भारत के एक होनहार पर्वतारोही नेपाल में माउंट अन्नपूर्णा के पास से लापता हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार अनुराग मालू नाम के ये पर्वतारोही नेपाल में माउंट अन्नपूर्णा की चढ़ाई करने पहुंचे थे, जहां वो एक दरार में गिर गए और उनका अबतक पता नहीं चला है।

कहां गिरे अनुराग मालू

अनुराग मालू, जो एक उद्यमी भी हैं, सोमवार को कैंप IV से लौटते समय कैंप III के नीचे एक दरार में गिर गए, पर्वतारोही के अभियान आयोजक के एक अधिकारी ने मीडिया से इसकी पुष्टि की है। स्थानीय मीडिया के अनुसार 34 साल के अनुराग मालू राजस्थान के किशनगढ़ के रहने वाले हैं।

क्या कहा ट्रेक कंपनी ने

सेवन समिट ट्रेक्स के अध्यक्ष मिंगमा शेरपा ने हिमालयन टाइम्स को बताया कि कैंप III से लगभग 6,000 मीटर से नीचे गिरने के बाद वो लापता हो गए। ट्रेक कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि मालू सोमवार सुबह से लापता है और उनका अभी पता नहीं चला है। सर्च ऑपरेशन जारी है।

खतरनाक पर्वतों में से एक

अन्नपूर्णा दुनिया का दसवां सबसे ऊंचा पर्वत है, और पर्वतारोहियों के लिए सबसे खतरनाक पर्वतों में से एक है। अनुराग इसी की चढ़ाई करने गए थे। अनुराग एक बेहतरीन पर्वतारोही थे। इससे पहले उन्होंने कई पर्वतों की चढ़ाई की थी।

अनुराग की तैयारी

अनुराग मालू ने पिछले साल ही माउंट अमा डबलाम पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी और माउंट एवरेस्ट, अन्नपूर्णा और ल्होत्से पर चढ़ने की योजना बना रहे थे। मालू को पहले REX कर्मवीर चक्र से सम्मानित किया गया था और वह भारत से 2041 अंटार्कटिक यूथ एंबेसडर बने थे। भारतीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि उन्होंने पहाड़ों पर चढ़ने के लिए प्रसिद्ध पर्वतारोही बछेंद्री पाल से मार्गदर्शन लिया था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article