
Aaj Ki Taza Khabar, 16 मार्च 2023: इधर बोले सरमा- कांग्रेस आज के 'नए मुगल', उधर ईरानी ने कहा- ले लिया संकल्प कि INC को कर्नाटक में न मिले एक भी वोट
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 16 मार्च 2023 और बड़ी खबरें: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "एक समय हमारे दिल्ली के बादशाह ने मंदिर तोड़ने की बात की थी, लेकिन नरेंद्र मोदी के राज में मंदिरों के निर्माण की बात कर रहा हूं। यह नया भारत है। कांग्रेस नए भारत को कमजोर करने का काम कर रही है।" वहीं, उत्तर प्रदेश में योगी शासन के दौरान पुलिस एनकाउंटर में 63 अपराधियों को मार गिराया गया है, जबकि कर्नाटक के हुब्बली में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर हमला बोला और कहा कि बीजेपी संकल्प लेती है कि हमारी मातृभूमि का अपमान करने वाले कांग्रेस पार्टी के नेता को इस निर्वाचन क्षेत्र से एक भी वोट नहीं मिलेगा। नीचे, कार्ड सेक्शन में पढ़ें 16 मार्च 2023 की बड़ी और अहम खबरें...